नजर उतारने का हनुमान मंत्र

Date : 2023-05-13

नजर उतारने का हनुमान मंत्र



कुछ लोगो को जल्दी जल्दी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याए होती है। बार बार बीमार हो जाते है इसके पीछे कई बार नजर दोष भी होता है। जिन लोगो को कोई बुरी नजर लग जाती है वो जल्दी जल्दी बीमार हो जाते है और बार बार उनको कोई न कोई स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या होती रहती है। ऐसा नजर लगने के कारण भी हो सकता है। नजर उतारने के लिए हनुमान जी का मंत्र सबसे कारगर उपाय है। क्योकि कलयुग में हनुमान जी जागृत देवता है इसलिए नजर उतारने के लिए हनुमान जी के मंत्र का प्रयोग करना सवर्श्रेष्ठ माना जाता है।


नजर दोष के लक्षण

● जिस व्यक्ति को नजर लग जाती है वो बार बार बीमार होता है उसे छोटी छोटी बीमारियां होती रहती है।

● जिस व्यक्ति को नजर लग जाती है उसे सिर में भी दर्द बना रहता है। अतः बार बार सिर दर्द होना भी नजर लगने का प्रमुख लक्षण है।

● जिस घर पर बुरी नजर का साया होता है उस घर के सदस्य आपस में लड़ाई झगड़ा करते है घर में अशांति का माहौल रहता है।

● जिस व्यक्ति को नजर लग जाती है वो व्यक्ति डरा हुआ और घबराया हुआ रहता है। उसका मन अशांत रहता है।

● जिस व्यक्ति को नजर लग जाती है वो व्यक्ति नकारात्मक सोच भी रहता है उसके मन में नकारात्मक विचार भी आते है।

● जिस पर नजर लग जाती है उस घर में अधिक धन खर्च होता है व्यर्थ के खर्चे ऐसे घरो में लगे रहते है स्वास्थ्य पर धन अधिक खर्च होता है।


नजर उतारने का हनुमान मंत्र

ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय
नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः।।

इस मंत्र का 108 बार जाप करने से बुरी नजर का प्रभाव समाप्त हो जाता है। जिस व्यक्ति को नजर लगी हुई है उस व्यक्ति को ऊपर लिखे हुए हनुमान जी के मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप मंगलवार के दिन करेंगे तो अधिक लाभ होगा और शीघ्र लाभ प्राप्त होगा।


बच्चे या व्यक्ति की नजर उतारने का तरीका

लहसुन, राई, या थोड़ी सी सूखी लाल मिर्च लें। जिस बच्चे या व्यक्ति को नजर लगी है। ये सारी चीजें उस बच्चे या व्यक्ति के सिर से सात बार उतारकर आग में डाल दें। अगर इनके जलने पर बदबू न आए तो समझ लीजिए बच्चे को नजर लगी है। इस उपाय से नजर उतर जाती है।


व्यापार की नजर उतारने का तरीका

कई बार लोगो के व्यापार को भी नजर लग जाती है और इसके फलस्वरूप व्यक्ति का व्यापार खराब हो जाता है व्यापार अच्छा नहीं चलता है जिसके कारण व्यक्ति का आर्थिक विकास रुक जाता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के व्यापार को नजर लग गई है तो व्यापार वाली जगह पर नींबू को चारो तरफ छुआ दे। इसके पश्चात नींबू के चार टुकड़े करके चारों दिशा में फेंक दे। इससे व्यापार को लगी नजर उतर जाएगी


नजर उतारने का सही समय

किसी बच्चे या व्यक्ति की नजर उतारने का सही समय रात का होता है। इसलिए जब भी कभी किसी व्यक्ति या बच्चे की नजर उतारनी हो तो रात का समय आपको चुनना चाहिए। रात को समय ही नजर उतारने के लिए सर्वश्रेष्ठ समय होता है।




ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.