मृत शुक्र के उपाय

Date : 2024-02-14

मृत शुक्र के उपाय



* मृत शुक्र अगर कुंडली में योग कारक ग्रह है और लग्नेश का मित्र है तो मृत शुक्र को मजबूत करने के लिए हीरा या ओपल रत्न धारण करना चाहिए। इससे मृत शुक्र मजबूत होगा और अपने शुभ परिणाम प्रदान करेगा।

* मृत शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार लक्ष्मी माता का व्रत करना चाहिए। इससे भी मृत शुक्र बलवान हो जाएगा और अपने शुभ फल पूर्ण रूप से प्रदान करेगा। शुक्र से जुड़े शुभ फल प्राप्त होंगे।

* मृत शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः। इस मंत्र का प्रतिदिन सुबह के समय 108 बार जाप करे।

* मृत शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्र के बीज मंत्र का जाप भी कर सकते है ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः। इस मंत्र का प्रतिदिन सुबह के समय 108 बार जाप करे।

* मृत शुक्र को मजबूत करने के लिए छह मुखी रुद्राक्ष धारण करे। इससे भी शुक्र बलवान होगा और अपने शुभ फल प्रदान करेगा। शुक्र से जुड़े सभी शुभ फल प्राप्त होंगे।

* मृत शुक्र को मजबूत करने के लिए 21 शुक्रवार मंदिर में खीर का दान करे। शुक्र से जुडी वस्तुओ का दान शुक्रवार के दिन करने से भी शुक्र ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते है।

* मृत शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और प्रतिदिन सुबह स्नान करने परफ्यूम का प्रयोग करना चाहिए।

* मृत शुक्र को मजबूत करने के लिए महिलाओ का सम्मान करना चाहिए। अपने घर की प्रत्येक स्त्री का सम्मान करे। बाहर की स्त्रियों का भी सम्मान करे। इससे शुक्र के शुभ फल प्राप्त होते है।

* मृत शुक्र को मजबूत करने के लिए 21 शुक्रवार चींटियों को आटा और चीनी मिलाकर खिलाए। इससे भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है और शुक्र के शुभ फल प्राप्त होते है और अशुभ फल समाप्त हो जाते है।

* मृत शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े, वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि किसी कन्या को दान करने से शुक्र मजबूत होते है और शुक्र के शुभ फल प्राप्त होते है।

* मृत शुक्र को मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करते समय सफेद फूल अर्पित करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और शुक्र ग्रह से जुड़े सभी प्रकार के शुभ फल प्राप्त होते है।



ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा 
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.