Date : 2021-03-07
१ मिथुन लग्न में मंगल यदि लग्न में हो तो कर्ज के योग बनते है लड़ाई झगड़े के योग बनते है। ऐसा जातक गुस्से वाले स्वभाव का होता है। पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े के योग बनते है। चेस्ट इन्फेक्शन के योग बनते है। पार्टनरशिप में बिज़नेस करने पर नुकसान होने के योग बनते है। स्वास्थ्य खराब रहता है। माता भी रोगी होती है माता के साथ मतभेद के योग बनते है। कब्ज और पाइल्स जैसी समस्या की सम्भावना रहती है। सिर में चोट लगने के योग बनते है।
२ मिथुन लग्न में यदि मंगल दूसरे स्थान में हो तो परिवार में लड़ाई झगड़े और रोग होते है। कर्ज के योग बनते है। ऐसे जातक को मुख के रोग होते है और गले के रोग होते है। संतान को भी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या की सम्भावना रहती है टेक्निकल फील्ड में शिक्षा के योग बनते है। भाग्य में रूकावट रहती है। कब्ज और पाइल्स जैसी समस्या की सम्भावना रहती है।
३ मिथुन लग्न में यदि मंगल तीसरे स्थान में हो तो छोटे भाई बहन के साथ मतभेद और झगड़े के योग बनते है। छोटे भाई बहन बीमार रहते है। पड़ोसियों से लड़ाई झगड़े के योग बनते है। भाग्य में रूकावट रहती है। टेक्निकल फील्ड में जॉब के योग बनते है। पिता से मतभेद के योग बनते है शत्रुओ पर विजय प्राप्त होती है।
४ मिथुन लग्न में यदि मंगल चौथे स्थान में हो तो प्रॉपर्टी से जुड़ा वाद विवाद होने के योग बनते है। माता को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के योग बनते है। खांसी और चेस्ट इन्फेक्शन के योग बनते है। टेक्निकल फील्ड में जॉब के योग बनते है। पिता से मतभेद के योग बनते है। बड़े भाई बहन से मतभेद और झगड़े के योग बनते है। कर्ज के योग बनते है। पति पत्नी के बीच झगड़े के योग बनते है जीवन साथी को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या की सम्भावना रहती है।
५ मिथुन लग्न में यदि मंगल पंचम भाव में हो तो जातक को पेट से सम्बंधित समस्या होती है। ऐसे जातक के मित्रो से लड़ाई झगड़े होते है। प्लानिंग सफल नहीं होती है। महिलाओ को गर्भपात के योग बनते है। लव अफेयर टूटने के योग बनते है। बड़े भाई बहन से मतभेद और झगड़े के योग बनते है। कब्ज और पाइल्स जैसी समस्या की सम्भावना रहती है। पढ़ाई में रूकावट रहती है।
६ मिथुन लग्न में यदि मंगल छठे स्थान में हो तो शत्रुओ पर विजय प्राप्त होती है रोग समाप्त होते है लेकिन यदि मंगल पाप ग्रहो के प्रभाव में हुआ तो कर्ज के योग बनते है लड़ाई झगड़े के योग बनते है। कोर्ट केस के योग बनते है। भाग्य में रूकावट रहती है। सिर और माथे पर चोट लगने के योग बनते है ऐसा जातक गुस्से वाले स्वभाव का होता है।
७ मिथुन लग्न में यदि मंगल सप्तम भाव में हो तो पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े के योग बनते है। जीवन साथी का स्वाथ्य खराब रहता है। टेक्निकल फील्ड में जॉब के योग बनते है परिवार में लड़ाई झगड़े और रोग के योग बनते है। ऐसे जातक को मुख के रोग होते है। गले में इन्फेक्शन के योग बनते है। सिर और माथे पर चोट लगने के योग बनते है।
८ मिथुन लग्न में यदि मंगल आठवे स्थान में हो तो कर्ज के योग बनते है। कब्ज और पाइल्स जैसी समस्या होती है। परिवार में लड़ाई झगड़े और रोग होते है। धन हानि होती है। ऐसे जातक को मुख के रोग होते है। छोटे भाई बहन से लड़ाई झगड़े के योग बनते है छोटे भाई बहन को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या होती है। पड़ोसियों से मतभेद और झगड़े के योग बनते है। बड़े भाई बहन से मतभेद और झगड़े के योग बनते है।
९ मिथुन लग्न में यदि मंगल नोवे स्थान में हो तो भाग्य में रूकावट रहती है कर्ज के योग बनते है। कोई न कोई स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या लगी रहती है। लड़ाई झगड़े के योग बनते है। छोटे भाई बहन से लड़ाई झगड़े के योग बनते है छोटे भाई बहन को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या होती है। पड़ोसियों से मतभेद और झगड़े के योग बनते है। माता से मतभेद के योग बनते है। प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद के योग बनते है।
१० मिथुन लग्न में यदि मंगल दसवे स्थान में हो तो भी कार्य क्षेत्र में कर्ज की सम्भावना रहती है। कार्य स्थल पर वाद विवाद के योग बनते है। बार बार नौकरी चेंज करने या नौकरी बदलने के योग बनते है। पिता से मतभेद के योग बनते है। पिता को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के योग बनते है। माता से भी मतभेद के योग बनते है प्रॉपर्टी से जुडी समस्या की सम्भावना रहती है। सिर और माथे पर चोट लगने की सम्भावना रहती है। गुस्सा ज्यादा आता है। महिलाओ को गर्भपात की सम्भावना रहती है। पेट से सम्बंधित समस्या की सम्भावना रहती है मित्रो से मतभेद के योग बनते है।
११ मिथुन लग्न में यदि ग्यारवे स्थान में मंगल हो तो कर्ज के योग बनते है। बड़े भाई बहन से मतभेद के योग बनते है उनको स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या की सम्भावना रहती है। महिलाओ को गर्भपात की सम्भावना रहती है। मित्रो से भी मतभेद के योग बनते है। लड़ाई झगड़े के योग बनते है। आंखे कमजोर होने के योग बनते है परिवार में झगड़े के योग बनते है धन हानि के योग बनते है मुख के रोग होते है।
१२ मिथुन लग्न में यदि बारवे स्थान में मंगल हो तो कर्ज के योग बनते है। कोर्ट केस के योग बनते है। लड़ाई झगड़े के योग बनते है स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या की सम्भावना रहती है। छोटे भाई बहन से लड़ाई झगड़े के योग बनते है छोटे भाई बहन को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या होती है। पड़ोसियों से मतभेद और झगड़े के योग बनते है। पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े के योग बनते है। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होती है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.