मेष राशि का स्वभाव और मेष राशि वालो को करियर, शिक्षा, शादी, धन और स्वास्थ्य के लिए क्या उपाय करने चाहिए

Date : 2022-05-04

मेष राशि का स्वभाव और मेष राशि वालो को करियर, शिक्षा, शादी, धन और स्वास्थ्य के लिए क्या उपाय करने चाहिए

 

स्वभाव : मेष राशि के स्वामी मंगल होते है इसलिए मेष राशि के जातक थोड़े क्रोधी स्वभाव के होते है। मेष राशि के जातक बहुत हिम्मत वाले होते है। मेष राशि के जातक निडर होते है। मेष राशि के जातक तगड़े शरीर के होते है इनको स्पोर्ट्स में अधिक रूचि होती है। मेष राशि वालो में ऊर्जा अधिक होती है। मेष राशि के जातक किसी से समझौता नहीं करते है मेष राशि के जातक अपने दिल की करते है। मेष राशि के जातक थोड़े भावुक होते है इसलिए मेष राशि के जातक प्रत्येक विषय पर अपनी मजबूत राय देते है। मेष रहस्य के जातक किसी से डरते नहीं है इसलिए मेष राशि के जातक निष्पक्ष फैसले लेते है। मेष राशि चर राशि होती है इसलिए मेष राशि वाले कई बार अपने फैसले पर लम्बे समय तक टिकते नहीं है अपने निर्णय जल्दी बदल देते है। मेष राशि चार राशि होती है इसलिए मेष राशि वाले थोड़े अस्थिर स्वभाव के होते है।


करियर के लिए उपाय

- प्रतिदिन शाम को सरसो के तेल का दीपक जलाकर उसके सामने नीले कपड़े के आसन पर बैठकर शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।

- प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए।

- प्रत्येक शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जरूर जलाए।

- प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।


शिक्षा के लिए उपाय

- मेष राशि वालो को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिदिन सुबह सूर्य के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करना चाहिए ॐ घृणि सूर्याय नमः।

- प्रतिदिन सुबह गायत्री मंत्र का जाप करे ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

- प्रत्येक रविवार सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।


धन के लिए उपाय

- प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः।

- प्रत्येक शुक्रवार व्रत करे।

- प्रतिदिन लक्ष्मी चालीसा का पाठ करे।

- प्रतिदिन सुबह लक्ष्मी माता की पूजा करे

- शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्रो का प्रयोग करे।

- शुक्रवार के दिन दही, खीर का प्रयोग अपने भोजन में करे।

- शुक्रवार के दिन इत्र या परफ्यूम का प्रयोग करे।


स्वास्थ्य के लिए उपाय

- प्रत्येक बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाए।

- प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज जरूर खिलाए।

- अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंगल का रत्न मूंगा धारण करे।

- प्रतिदिन शाम को चन्द्रमा के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ सोम सोमाय नमः।


शादी के लिए उपाय

- प्रत्येक शुक्रवार व्रत करे।

- ज्योतिषी की सलाह पर ओपल रत्न धारण कर सकते है।

- प्रत्येक शुक्रवार व्रत करे।

- 21 शुक्रवार मंदिर में दही का दान करे।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.