Date : 2023-02-09
मेष लग्न में सूर्य पांचवे स्थान के मालिक होते है। पांचवा स्थान संतान, मित्र, लव अफेयर, प्लानिंग, पेट, पढ़ाई का होता है इसलिए मेष लग्न में सूर्य का मजबूत होना आवश्यक होता है। अगर मेष लग्न में सूर्य शनि, राहु या केतु से पीड़ित होंगे या नीच के होंगे या छठे, आठवे या बारवे स्थान में होंगे तो पढ़ाई में रूकावट आएगी। पढ़ाई में मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त होने में रूकावट आएगी। पेट और पाचन क्रिया से सम्बंधित समस्या आएगी। मित्रो से लड़ाई झगड़े की स्थिति रहती है मित्र जरूरत पड़ने पर काम नहीं आएंगे। प्लानिंग सफल होने में रूकावट आएगी। लव अफेयर में भी सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी। लव मैरिज नहीं हो पाएगी। लव अफेयर टूट जाएंगे। संतान प्राप्ति में देरी होगी। इसलिए मेष लग्न में सूर्य का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। मेष लग्न में बुध तीसरे स्थान और छठे स्थान के मालिक होते है तीसरा स्थान छोटे भाई, बहन, छोटी यात्रा, मेहनत, कान, हाथ, पड़ोसियों का होता है और छठा स्थान लड़ाई झगड़े, कर्ज और रोग का होता है इसलिए मेष लग्न में अगर बुध भी पीड़ित हुआ या नीच का हुआ और बुध पाप ग्रहो से पीड़ित हुआ तो छोटे भाई, बहन से सम्बंधित समस्या के योग बनते है कान और हाथ से सम्बंधित समस्या हो सकती है। स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। मेहनत का फल पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होता है। छोटी यात्रा में समस्या आती है। लड़ाई झगड़े की स्थिति रहती है शत्रुओ से परेशानी रहती है कर्ज की संभावना रहती है स्वास्थ्य कमजोर रहता है। इसलिए मेष लग्न में बुध का भी मजबूत होना जरूरी होता है। अगर आपकी मेष लग्न की कुंडली है और आपकी कुंडली में सूर्य बुध पीड़ित है तो आपको सूर्य बुध को मजबूत करने के लिए और सूर्य बुध के शुभ फल प्राप्त करने के लिए और सूर्य बुध के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सूर्य बुध को मजबूत करना चाहिए।
सूर्य को मजबूत करने के लिए उपाय
- प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।
- प्रत्येक रविवार सूर्य भगवान का व्रत करे। इससे सूर्य मजबूत होगा।
- प्रतिदिन सुबह सूर्य के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ घृणि सूर्याय नमः।
- सूर्य को मजबूत करने के लिए माणिक रत्न धारण करे। इससे सूर्य मजबूत होगा।
- सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन गुड़ का सेवन करे।
- सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन नारंगी कपड़े धारण करे।
- सूर्य को मजबूत करने के लिए सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करे।
- सूर्य को मजबूत करने के लिए घर में सूर्य यन्त्र भी लगा सकते है। इससे भी सूर्य मजबूत होता है।
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय
- बुध के लिए प्रत्येक बुधवार व्रत करे। इससे बुध के शुभ फल प्राप्त होंगे।
- प्रत्येक बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाए। इससे मेष लग्न में बुध के दुष्प्रभाव समाप्त होंगे।
- बुध को मजबूत करने के लिए चार मुखी रुद्राक्ष धारण करे। इससे बुध के शुभ फल प्राप्त होते है।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए घर की उत्तर दिशा की साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखे।
- बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा विशेष रूप से करे। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुध चालीसा का पाठ करे। इससे बुध के शुभ फल प्राप्त होते है।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुध गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.