माथे पर केसर का तिलक लगाने के फायदे

Date : 2023-06-07

माथे पर केसर का तिलक लगाने के फायदे



● माथे पर केसर का तिलक लगाने से महालक्षी प्रसन्न होती है और धन की प्राप्ति होती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। धन आगमन में नए अवसर प्राप्त होते है।

● माथे पर केसर का तिलक लगाने से ब्रह्मा, विष्णु, महेश की कृपा प्राप्त होती है और जीवन से नकारात्मकता समाप्त हो जाती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

● माथे पर केसर का तिलक लगाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित है तो उसको अपने माथे पर प्रतिदिन केसर का तिलक लगाना चाहिए। इससे बृहस्पति ग्रह के दोष समाप्त हो जाते है और बृहस्पति ग्रह अपने शुभ फल प्रदान करने लगते है।

● जिन लोगो के विवाह में बाधा आ रही हो उनको विशेष रूप से अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाना चाहिए। इससे विवाह की बाधा दूर हो जाती है और शादी हो जाती है।

● जिन लोगो की मैरिड लाइफ में समस्या चल रही हो तो उनको भी अपने मस्तक पर प्रतिदिन सुबह केसर का तिलक लगाना चाहिए। इससे गृहस्त जीवन सुखमय रहता है। मैरिड लाइफ ठीक रहती है।

● जिन लोगो को धन की तंगी बनी रहती है धन की समस्या रहती है उन लोगो को अपने मस्तक पर प्रतिदिन सुबह केसर का तिलक करना चाहिए। केसर का तिलक माथे पर लगाने से धन की कमी दूर हो जाती है धन आगमन होने लगता है धन की समस्या समाप्त हो जाती है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है।

● प्रतिदिन सुबह माथे पर केसर का तिलक लगाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या परेशान नहीं करती है। व्यक्ति का स्वास्थ्य और सौंदर्य बना रहता है। प्रतिदिन मस्तक पर केसर का तिलक लगाने से व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक हो जाता है।

● मस्तक पर केसर का तिलक लगाने से बृहस्पति ग्रह द्वारा आ रही स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या समाप्त हो जाती है जैसे पेट, पाचन क्रिया, वजन बढ़ना इस तरह की समस्याए समाप्त हो जाती है।

● प्रतिदिन सुबह मस्तक पर केसर का तिलक लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती है। मानसिक तनाव समाप्त हो जाता है और जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है मानसिक शांति प्राप्त होती है।

● प्रतिदिन मस्तक पर केसर का तिलक लगाने से जीवन में सुख सम्पदा, यश, कीर्ति, धन की वृद्धि होती है। जीवन सुख पूर्वक व्यतीत होता है। जीवन में सुख शांति रहती है। 
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.