कुंडली में बृहस्पति केतु की युति के फल

Date : 2022-09-16

कुंडली में बृहस्पति केतु की युति के फल




- जब कुंडली में बृहस्पति केतु की युति होती है तो टेक्निकल कोर्स पूर्ण नहीं हो पाता है ऐसा बच्चा यदि किसी टेक्निकल कोर्स में एडमिशन लेता है तो उसका कोर्स पूरा नहीं हो पाता है।


- जब कुंडली में बृहस्पति केतु की युति होती है तो ऐसे व्यक्ति के पैरो में दर्द रहता है। पैरो के दर्द से ऐसा व्यक्ति परेशान रहता है।


- जब कुंडली में बृहस्पति केतु एक साथ होते है तो ऐसे व्यक्ति का घर में मन नहीं लगता है ऐसा व्यक्ति घूमता रहता है। मन थोड़ा अशांत रहता है। घर में मन नहीं लगता है।


- कुंडली में बृहस्पति केतु के एक साथ होने के कारण वजन से जुडी समस्या भी हो सकती है ऐसे व्यक्ति या तो अंडर वेट होते है या वो ओवर वेट हो जाते है उनका वजन बढ़ जाता है।


- कुंडली में बृहस्पति केतु एक साथ होने के कारण लड़कियों की शादी में समस्या आती है अच्छे रिश्ते मिलने में रूकावट आती है। शादी में देरी और रूकावट के योग बनते है।


- कुंडली में बृहस्पति केतु की युति होने पर पेट, लिवर से जुडी समस्या होने की सम्भावना रहती है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को बाहर का खाना या फ़ास्ट फ़ूड नहीं खाना चाहिए।


- कुंडली में बृहस्पति केतु की युति होने पर पाचन क्रिया ज्यादा अच्छी नहीं होती है ऐसे व्यक्ति को पाचन क्रिया से जुडी समस्या रहती है।


- कुंडली में बृहस्पति केतु की युति होने पर व्यक्ति धार्मिक होता है। उसकी धर्म के प्रति आस्था अधिक होती है।


- कुंडली में बृहस्पति केतु की युति होने पर विदेश यात्रा के योग बनते है। ऐसे व्यक्ति के मन में विदेश जाने के विचार आते है। ऐसा व्यक्ति विदेश यात्रा जरूर करता है।


- लड़कियों की कुंडली में बृहस्पति केतु की युति होने पर शादी के बाद मैरिड लाइफ में समस्या आती है पति पत्नी के बीच मतभेद और झगड़े की स्थिति रहती है। ऐसी लड़कियों के पति का स्वभाव थोड़ा गुस्से वाला होता है।


- जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति केतु की युति होती है तो ऐसे व्यक्ति के घर के पास मंदिर होता है।

 

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.