कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष के क्या फल होते है और केमद्रुम दोष को समाप्त करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए

Date : 2022-04-13

कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष के क्या फल होते है और केमद्रुम दोष को समाप्त करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए

 

- कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर छोटे भाई बहन के सुख में कमी रहती है। भाई बहन से सपोर्ट प्राप्त नहीं होता है। उनके साथ सम्बन्ध अच्छे नहीं होते है।

- कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर मेहनत के अनुसार रिजल्ट प्राप्त नहीं होता है। मेहनत व्यर्थ हो जाती है। मेहनत के अनुसार तरक्की प्राप्त नहीं होती है।

- कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर पड़ोसियों से भी लड़ाई झगड़े होते है। पड़ोसियों के साथ अच्छे सम्बन्ध नहीं होते है।

- कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर पराक्रम और हिम्मत की कमी रहती है। मन डरा हुआ रहता है। ऐसा व्यक्ति थोड़ा डरपोक होता है।

- कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर छोटे बहन भाई में से किसी को डिप्रेशन या कोई मानसिक समस्या हो सकती है।

- कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर कान से जुडी समस्या रहती है। कान में समस्या होने के योग बनते है। कान से कम सुनाई देने की समस्या भी हो सकती है।

- कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर हाथ में परेशानी रहती है। हाथ और कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है या हाथ और कंधे से जुडी कोई अन्य समस्याए हो सकती है।

- कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर भाग्य में रूकावट रहती है प्रत्येक कार्य में रूकावट आती है कोई भी कार्य समय पर पूरा नहीं होता है।

- कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर माता से सम्बन्ध अच्छे नहीं होते है। माता से मतभेद की स्थिति रहती है।

- कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर माता का स्वास्थ्य भी कमजोर होने की सम्भावना रहती है। माता परेशान रहती है।

- कुंडली के तीसरे स्थान में केमद्रुम दोष होने पर छोटी यात्राओं में समस्या आती है। छोटी यात्रा में रूकावट रहती है। यात्रा के दौरान परेशानी उत्पन्न होती है।


केमद्रुम दोष के दुष्प्रभाव से बचने के लिए

- केमद्रुम दोष से बचने के लिए चन्द्रमा ग्रह को मजबूत करना चाहिए इसके लिए प्रतिदिन शाम को चन्द्रमा के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ सोम सोमाय नमः।

- प्रत्येक सोमवार शंकर भगवान का व्रत करे।

- प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाए।

- प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाए।

- ज्योतिषी की सलाह पर चन्द्रमा ग्रह को मजबूत करने के लिए मोती रत्न धारण करना बहुत लाभदायक रहता है।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए गले में चांदी की चैन भी धारण कर सकते है।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए सबसे छोटी ऊँगली में चांदी का छल्ला भी धारण कर सकते है।

- चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए दो मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते है।

- पूर्णमासी वाली शाम को शिव मंदिर में दूध या चावल का दान करना चाहिए।

- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। रुद्राक्ष की माला पहनें।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.