Date : 2022-03-14
- कुंडली में बारवा स्थान खर्च, नींद, हॉस्पिटल, जेल, उल्टी आँख, पेरो के तलवो और एड़ी का भी होता है।
- कुंडली के बारवे स्थान में चंद्र राहु की युति होने पर रात को देर से नींद आती है नींद से जुडी समस्या होती है।
- कुंडली के बारवे स्थान में चंद्र राहु की युति होने पर व्यर्थ के खर्चे अधिक होते है खर्च का कोई न कोई कारण बन जाता है।
- कुंडली के बारवे स्थान में चंद्र राहु की युति होने पर पेरो के तलवो और पैर की एड़ी में समस्या हो सकती है चोट लग सकती है।
- कुंडली के बारवे स्थान में चंद्र राहु की युति होने पर हॉस्पिटल, बीमारियों पर खर्च होता है। बीमारियों पर ऐसे जातक के खर्चे अधिक होते है।
- कुंडली के बारवे स्थान में चंद्र राहु की युति होने पर मानसिक कष्ट की स्थिति बनी रहती है। ऐसे जातक का मन सदैव परेशान और अशांत रहता है। उसके मन में नकारात्मक विचार आते है।
- कुंडली के बारवे स्थान में चंद्र राहु की युति होने पर जुए, सट्टे में पैसे बर्बाद होते है इसलिए जिस व्यक्ति की कुंडली में बारवे स्थान में चंद्र राहु की युति हो उसके जुए, सट्टे आदि से दूर ही रहना चाहिए।
- कुंडली में बारवा स्थान जेल का भी होता है और राहु जेल के कारक होते है इसलिए बारवे स्थान में चंद्र राहु ग्रहण दोष होने के कारण जेल जाने की सम्भावना भी रहती है अगर बारवे स्थान का मालिक भी शनि राहु जैसे ग्रहो के पाप प्रभाव में होता है तो जेल जाने की सम्भावना बढ़ जाती है।
- कुंडली के बारवे स्थान में चंद्र राहु की युति होने पर वाद विवाद और लड़ाई झगड़े के योग बनते है क्योकि राहु की दृष्टि छठे स्थान पर रहेगी और छठा स्थान लड़ाई झगड़े और वाद विवाद का होता है इसलिए ऐसे जातक को लड़ाई झगड़े और वाद विवाद से दूर रहना चाहिए।
- कुंडली में बारवे स्थान में चंद्र राहु की युति होने पर जन्म स्थान से भी दूर रहने के योग बनते है जन्म स्थान छूटने के योग बनते है क्योकि राहु की दृष्टि चौथे स्थान पर रहेगी और चौथा स्थान जन्म स्थान का होता है इसलिए चौथे स्थान पर अलगाववादी राहु की दृष्टि होने के कारण जन्म स्थान से दूर रहने के योग बनते है।
- कुंडली के बारवे स्थान में चंद्र राहु की युति होने पर माता को भी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या रहती है माता का स्वास्थ्य कमजोर रहता है ऐसे जातक के अपनी माता से मतभेद रहते है माता के साथ वैचारिक मतभेद रहते है।
- कुंडली के बारवे स्थान में चंद्र राहु की युति होने पर उल्टी आंख कमजोर हो जाती है उल्टी आंख में समस्या होती है। इसलिए जिन लोगो की कुंडली में बारवे स्थान में चंद्र राहु की युति होती है उनको अपनी आँखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
चंद्र राहु ग्रहण दोष के उपाय
- चंद्र राहु ग्रहण दोष के लिए प्रतिदिन शाम को चन्द्रमा के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ सोम सोमाय नमः।
- चंद्र राहु ग्रहण दोष के लिए प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाए।
- चंद्र राहु ग्रहण दोष के लिए प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाए।
- चंद्र राहु ग्रहण दोष के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाए।
- चंद्र राहु ग्रहण दोष के लिए प्रत्येक महीने में एक मंगलवार या शनिवार के दिन कुष्ट रोगियों को घर का बना भोजन खिलाए।
- किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाकर अपने बारवे स्थान के मालिक ग्रह के उपाय भी करे।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.