Date : 2023-04-13
१ कुम्भ लग्न में चन्द्रमा यदि लग्न में हो तो स्वास्थ्य खराब रहता है। लड़ाई झगड़े के योग बनते है ऐसे जातक के शत्रु होते है। कर्ज के योग बनते है। पति पत्नी के बीच भी लड़ाई झगड़े के योग बनते है जीवन साथी का भी स्वास्थ्य खराब रहता है। ऐसे जातक को स्वयं को कोल्ड, कफ की समस्या, पैरो में दर्द की समस्या होती है। मानसिक तनाव रहता है।
२ कुम्भ लग्न में चन्द्रमा यदि दूसरे स्थान में हो तो कर्ज के योग बनते है। परिवार में लड़ाई झगड़े के योग बनते है। परिवार में स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या रहती है। ऐसे जातक को गले और मुख के रोग हो सकते है। कब्ज और पाइल्स जैसी समस्या की सम्भावना रहती है। धन हानि के योग बनते है धन संचय में कमी रहती है। पैतृक संपत्ति को लेकर वाद विवाद के योग बनते है।
३ कुम्भ लग्न में चन्द्रमा यदि तीसरे स्थान में हो तो छोटे बहन से मतभेद होते है। छोटे भाई बहन बीमार रहते है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होती है। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होती है। पड़ोसियों से लड़ाई झगड़े के योग बनते है। पराक्रम में कमी रहती है। भाग्य में रूकावट रहती है मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होता है यात्रा में समस्या आती है।
४ कुम्भ लग्न में चन्द्रमा यदि चौथे स्थान में हो तो माता को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या रहती है। प्रॉपर्टी से जुडी समस्या रहती है प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद के योग बनते है। कर्ज के योग बनते है। लोन और कर्ज के माध्यम से अपना मकान बनने के योग बनते है। कार्य क्षेत्र में भी समस्या के योग बनते है। कफ और चेस्ट इन्फेक्शन की सम्भावना रहती है।
५ कुम्भ लग्न में चन्द्रमा यदि पंचम भाव में हो तो पेट से सम्बंधित समस्या होती है। संतान को भी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या होती है। मित्रो के साथ मतभेद और झगड़े होते है। मित्रो से धोखा प्राप्त होता है। प्लानिंग सफल नहीं होती है। पढ़ाई में भी समस्या आती है। पुत्री संतान के योग बनते है। लव अफेयर में लड़ाई झगड़े के योग बनते है।
६ कुम्भ लग्न में चन्द्रमा यदि छठे स्थान में हो और चन्द्रमा किसी पाप ग्रह के प्रभाव में न हो तो स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा होता है। शत्रु पर जीत प्राप्त होती है। लेकिन यदि चन्द्रमा पाप ग्रहो के प्रभाव में हुआ तो कर्ज के योग बनते है। स्वास्थ्य खराब होने के योग बनते है। शत्रुओ से परेशानी के योग बनते है कोर्ट केस की सम्भावना भी रहती है। मामा को लेकर समस्या के योग बनते है।
७ कुम्भ लग्न में चन्द्रमा यदि सप्तम भाव में हो तो पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े के योग बनते है। जीवन साथी को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या की सम्भावना रहती है। पार्टनरशिप में बिज़नेस करने पर नुकसान होता है। पार्टनर के साथ लड़ाई झगड़े होते है। ऐसे जातक का स्वयं का स्वास्थ्य भी खराब रहता है।
८ कुम्भ लग्न में चन्द्रमा यदि आठवे स्थान में हो तो कब्ज और पाइल्स की समस्या हो जाती है। कर्ज के योग बनते है। परिवार में लड़ाई झगड़े के योग बनते है धन हानि के योग बनते है। कोल्ड, कफ, गले के रोग हो सकते है। ससुराल वालो से अच्छे सम्बन्ध नहीं होते है ससुराल वालो से मतभेद रहते है।
९ कुम्भ लग्न में चन्द्रमा यदि नोवे स्थान में हो तो भाग्य में रूकावट रहती है मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होता है प्रत्येक कार्य में बाधाए आती है। तरक्की प्राप्त होने में रूकावट रहती है कोई न कोई स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हमेशा लगी रहती है कर्ज के योग बनते है। पड़ोसियों से भी लड़ाई झगड़े के योग बनते है। लम्बी दूरी की यात्रा में समस्या रहती है।
१० कुम्भ लग्न में चन्द्रमा यदि दसवे स्थान में हो तो करियर में स्थिरता नहीं होती है बार बार जॉब चेंज करने या जॉब छूटने के योग बनते है। कर्ज के योग बनते है पैरो में समस्या के योग बनते है। मानसिक तनाव के योग बनते है। स्वास्थ्य कमजोर रहता है। माता पिता का स्वास्थ्य भी कमजोर रहता है। करियर में समस्या रहती है।
११ कुम्भ लग्न में चन्द्रमा यदि ग्यारवे स्थान में हो तो कर्ज के योग बनते है। बड़े भाई बहन का स्वास्थ्य खराब रहता है बड़े भाई बहन के साथ ऐसे जातक के मतभेद और झगड़े होते है। लाभ में कमी रहती है अच्छी इनकम होने में रूकावट रहती है। संतान को भी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या की सम्भावना रहती है। पुत्री संतान के योग बनते है। मित्रो से मतभेद होते है। पेट से सम्बंधित समस्या की सम्भावना रहती है।
१२ कुम्भ लग्न में चन्द्रमा यदि बारवे स्थान में हो तो रात को देर से नींद आने के योग बनते है। नींद से जुडी समस्या के योग बनते है। मानसिक तनाव और डिप्रेशन के योग बनते है कर्ज के योग बनते है। कोर्ट केस के योग बनते है। शत्रुओ से परेशानी रहती है। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओ पर खर्चे होते है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.