किस ग्रह के लिए कौन सा रत्न पहनना चाहिए

Date : 2023-03-21

किस ग्रह के लिए कौन सा रत्न पहनना चाहिए



किस ग्रह के लिए कौन सा रत्न पहनना चाहिए ( kis grah ke liye kon sa ratn pahnana chahiye )

* सूर्य ग्रह के लिए माणिक रत्न धारण करना चाहिए। अगर कोई माणिक अफोर्ड ना कर पाए वो माणिक का उपरत्न भी धारण कर सकता है माणिक का उपरत्न है तामड़ा, रेड टर्मेलाइन, स्पाइनल, रेड स्वरोस्की आदि। माणिक्य रत्न का प्रमुख उपरत्न लालड़ी अथवा सूर्यमणि को माना है।

* चंद्र ग्रह के लिए मोती रत्न धारण करना चाहिए। अगर कोई मोती अफोर्ड नहीं कर पाए तो वो मोती का उपरत्न भी धारण कर सकता है मोती का उपरत्न है मून स्टोन। मून स्टोन को चन्द्रकान्तमणि, चन्द्रमणि और गोदन्ता भी कहते है।

* मंगल ग्रह के लिए मूंगा रत्न धारण करना चाहिए। अगर कोई मूंगा रत्न अफ़्फोर्ड नहीं कर पाए तो वो मंगल का उपरत्न भी धारण कर सकता है मूंगा का उपरत्न है लाल तामड़ा, लाल हकीक धारण कर सकते है।

* बृहस्पति ग्रह के लिए पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। अगर कोई पुखराज अफोर्ड नहीं कर पाए तो वो बृहस्पति का रत्न भी धारण कर सकता है पुखराज का उपरत्न है सुनहला, टोपाज धारण कर सकते है।

* बुध ग्रह के लिए पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। अगर कोई पन्ना रत्न अफोर्ड न कर पाए तो वो बुध का उपरत्न भी धारण कर सकता है। पन्ना का उपरत्न है ओनेक्स, पेरिडॉट धारण कर सकते है।

* शनि ग्रह के लिए नीलम रत्न धारण करना चाहिए। अगर कोई नीलम रत्न अफोर्ड न कर पाए तो वो शनि का उपरत्न भी धारण कर सकता है। नीलम का उपरत्न है लीलिया और जमुनिया, नीली भी धारण कर सकते है।

* शुक्र ग्रह के लिए हीरा रत्न धारण करना चाहिए। अगर कोई हीरा रत्न अफोर्ड न कर पाए तो वो शुक्र का उपरत्न भी धारण कर सकता है। हिरा का उपरत्न है ओपल, फ़िरोज़ा धारण कर सकते है।



किस राशि वालो को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए

* मेष राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करना चाहिए।

* वृष राशि वालो को ओपल रत्न धारण करना चाहिए।

* मिथुन राशि वालो को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए।

* कर्क राशि वालो को मोती रत्न धारण करना चाहिए।

* सिंह राशि वालो को माणिक रत्न धारण करना चाहिए।

* कन्या राशि वालो को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए।

* तुला राशि वालो को ओपल रत्न धारण करना चाहिए।

* वृश्चिक राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करना चाहिए।

* धनु राशि वालो को पुखराज रत्न धारण करना चाहिए।

* मकर राशि वालो को नीलम रत्न धारण करना चाहिए।

* कुम्भ राशि वालो को भी नीलम रत्न धारण करना चाहिए।

* मीन राशि वालो को पुखराज रत्न धारण करना चाहिए।

( नोट : कोई भी रत्न धारण करने से पहले किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी को कुंडली अवश्य दिखाए उसके बाद ही कोई भी रत्न धारण करे )

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.