कमलगट्टे की माला के फायदे

Date : 2022-12-28

कमलगट्टे की माला के फायदे




जाने, कमलगट्टे की माला के फायदे और कमलगट्टे की माला से चमकाए अपनी किस्मत

 

कमलगट्टे की माला

धन की देवी मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए कमलगट्टे की माला का उपयोग किया जाता है। कमल के फूलों का मां लक्ष्‍मी के पूजन में अत्‍यंत महत्‍व है मां लक्ष्‍मी को कमल के फूल बहुत प्रिय हैं। इसलिए धन प्राप्ति के लिए कमलगट्टे की माला महत्वपूर्ण है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन प्राप्ति के योग बनते है।

 

कमलगट्टे की माला के फायदे

- कमलगट्टे की माला से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। धन में वृद्धि होती है। माता लक्ष्मी की पूजा के लिए कमलगट्टे की माला शुभ मानी जाती है।


- कमलगट्टे की माला से धन सम्बंधित समस्या समाप्त हो जाती है। आर्थिक उन्नति होती है।


- कमलगट्टे की माला से शत्रुओ पर विजय प्राप्त होती है। शत्रुओ से मुक्ति मिलती है। कमलगट्टे की माला पहनने वाले पर कोई शत्रु हावी नहीं हो पाता है।


- कमलगट्टे की माला से नौकरी और बिज़नेस में उन्नति प्राप्त होती है। कमलगट्टे की माला पहनने वाले को कार्य क्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होते है।


- कमलगट्टे की माला से शारीरिक कष्ट से मुक्ति प्राप्त होती है। स्वास्थ्य में लाभ होता है।


- कमलगट्टे की माला से मानसिक शांति प्राप्त होती है। मन में से नकारात्मक विचार समाप्त होते है।


- कमलगट्टे की माला से मन सात्विक रहता है। मन शांत रहता है। एकाग्रता में वृद्धि होती है।


- कमलगट्टे की माला वाले का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहता है। दाम्पत्य जीवन में सुधार होता है।


- कमलगट्टे की माला से ऊं लक्ष्‍मी नम: मंत्र का जाप करने से घर में मां लक्ष्‍मी का वास होता है।


- कमलगट्टे की माला से निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी।


- कमलगट्टे की माला से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। लाइफ में तरक्की के योग बनते है।

 

कमलगट्टे की माला की पहचान कैसे करे ?

कमलगट्टे की माला ज्याद कठोर नहीं होती है। अगर माला ज्यादा कठोर है तो वो नकली हो सकती है। कमलगट्टे की माला कमल के बीजो से बनती है।

 

कमल गट्टे की माला को अभिमंत्रित कैसे करे?

कमलगट्टे की माला का प्रयोग करने से पहले लक्ष्‍मी मंत्र 'ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै श्रीं श्रीं ॐ नम:' का जाप करें। शुक्रवार के दिन इसे धारण करना उत्‍त्म रहता है।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.