कालसर्प दोष के सरल उपाय क्या है

Date : 2023-03-15

कालसर्प दोष के सरल उपाय क्या है




काल सर्प दोष तब बनता है जब कुंडली में सभी ग्रह राहु केतु के बीच होते है। राहु केतु के बीच में सभी ग्रह होने के कारण काल सर्प दोष का निर्माण होता है इसके कारण लाइफ में अनेक प्रकार की समस्या आते है। काल सर्प दोष कई प्रकार के होते है काल सर्प दोष बारह प्रकार के होते है। काल सर्प दोष के कारण करियर में तरक्की प्राप्त होने में रूकावट आती है। वंश वृद्धि होने में रूकावट आती है। धन सम्बंधित समस्या हो सकती है। मैरिड लाइफ में समस्या हो सकती है अन्य कई प्रकार की समस्याए आ सकती है इस ब्लॉग में हम काल सर्प दोष की शांति के उपायों की चर्चा करे।


काल सर्प दोष के उपाय

* काल सर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए जातक को घर में मोरपंख धारण किए भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा घर में स्थापित करनी चाहिए और प्रतिदिन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

* सोमवार के दिन रूद्राभिषेक कराएं इससे काल सर्प दोष की शांति होती है।

* राहु का बीज मंत्र ॐ रां राहवे नमः सवा लाख बार इस मंत्र का जप करें और केतु का बीज मंत्र ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः सवा लाख बार इस मंत्र का जप करें।

* नासिक के पास त्र्यम्बकेश्वर में काल सर्प दोष की शांति की पूजा की जाती है। इससे काल सर्प दोष के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है।

* काल सर्प दोष की शांति के लिए नाग गायत्री मंत्र: का जाप करवाए ॐ नवकुलाय विद्यमहे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्। इस मंत्र को कालसर्प दोष की शांति होती है।

* काल सर्प दोष की शांति के लिए नाग पंचमी के दिन महामत्युंजय मंत्र का जाप करें या करवाएं। इससे काल सर्प दोष की शांति होती है।

* काल सर्प दोष की शांति के लिए चांदी के सर्प का जोड़ा दूध में डालकर शिवरात्रि या नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाए। इससे भी काल सर्प दोष की शांति होती है।

* मिट्टी के सवा लाख महादेव बनाकरके उनकी पूजा करनी चाहिए इसके साथ उनका 1100 बार महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन करें। इससे भी काल सर्प दोष की शांति होती है।


काल सर्प दोष की शांति के लिए बताए गए इन उपायों से में कोई भी उपाय कर सकते है।



ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.