Date : 2023-02-12
काल सर्प दोष कुंडली में तब बनता है जब कुंडली के सभी ग्रह राहु केतु के बीच होते है। तब कुंडली में काल सर्प दोष बनता है। काल सर्प दोष 12 प्रकार का होता है जैसे अनंत, काल सर्प दोष, कुलिक कालसर्प दोष, वासुकि कालसर्प दोष, शंखपाल कालसर्प दोष, पद्मा काल सर्प दोष, महापद्मा कालसर्प दोष, तक्षक कालसर्प दोष, कर्कोटक कालसर्प दोष, शंखनाद कालसर्प दोष, घातक कालसर्प दोष, विषाक्त कालसर्प दोष, शेषनाग कालसर्प दोष। काल सर्प दोष कुंडली में बनने पर कई प्रकार की परेशानी देता है।
काल सर्प दोष के दुष्प्रभाव
- काल सर्प दोष कुंडली में बनने पर आर्थिक समस्या उत्पन्न होती है। धन की परेशानी रहती है।
- कुंडली में काल सर्प दोष बनने पर मानसिक परेशानी के योग बनते है। मन परेशान और अशांत रहता है।
- कुंडली में काल सर्प दोष बनने पर संतान प्राप्ति में भी विलम्ब की सम्भावना रहती है।
- कुंडली में काल सर्प दोष बनने पर संतान से कष्ट रहता है। संतान को लाइफ में तरक्की प्राप्त होने में रूकावट आती है।
- कुंडली में काल सर्प दोष बनने पर संतान की शादी में भी बाधा आती है।
- कुंडली में काल सर्प दोष बनने पर कार्य क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होने में रूकावट आती है। व्यापार में परेशानी रहती है।
- कुंडली में काल सर्प दोष बनने पर शारीरिक कष्ट रहते है।
काल सर्प दोष से मुक्ति के उपाय
- उज्जैन जाकर काल सर्प दोष की पूजा करवाए।
- ब्राह्मण द्वारा सर्प मंत्र या नाग गायत्री के जाप करवाएं।
- सर्प मंत्र है ॐ नागदेवताय नम:।
- नाग गायत्री मंत्र है ॐ नवकुलाय विद्यमहे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।
- प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाए। इससे राहु केतु के दुष्प्रभाव समाप्त होते है।
- प्रतिदिन शंकर भगवान की पूजा करे और शिवलिंग पर जल चढ़ाए।
- काल सर्प दोष की शांति के लिए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का नियमित रूप से 108 बार जाप करना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.