जानिए, सपने में शेर देखना कैसा होता है ?

Date : 2022-11-25

जानिए, सपने में शेर देखना कैसा होता है ?


 

सपने में शेर देखना

यदि आप सपने में शेर देखते है तो यह बहुत अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आप शीध्र और बहुत आसानी से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

 

सपने में बब्बर शेर देखना

यदि आपने सपने में बब्बर शेर देखा है तो यह सपना संकेत करता है कि आपके शत्रु आपसे डरते है और आप उनको डारने में सफल रहेंगे आपको नौकरी में सम्मान और उच्च पद प्राप्ति की प्रबल सम्भावना है।

 

सपने में शेर का पीछे पड़ना

अगर आपने सपने में शेर को अपने पीछे आते हुए देखते है और आप भाग रहे है तो इस सपने के अनुसार अब आपके अंदर शक्ति का संचार होगा और आप अपने रुके हुए कार्य को आराम से कर पाएंगे। आपकी आर्थिक समस्या समाप्त हो जाएगी।

 

सपने में शेर का बच्चा देखना

यदि आपने सपने में शेर का बच्चा देखा है तो यह अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार अब आपकी मुश्किलों का जल्द ही अंत होने वाला है। आपकी आर्थिक समस्या समाप्त होने वाली है और धन आने के योग बनेंगे।

 

सपने में शेर से डरना

यदि आप सपने में शेर से डर रहे है तो इस सपने के अनुसार आप अपनी असली जिंदगी में निडर और साहसी है और आप अपनी मुश्किलों को स्वयं ही हल कर पाएंगे।

 

सपने में शेर की दहाड़ सुनना

यदि आप अपने सपने में शेर की दहाड़ सुनते है तो इस सपने के अनुसार आप अपने जीवन में समस्याओ से मुक्त होने वाले है। आपके जीवन में जो भी समस्याए चल रही है वो समाप्त होने वाली है और आपके जीवन में खुशियां आने वाली है।

 

सपने में शेर का झुण्ड देखना

यदि आप अपने सपने में शेर का झुण्ड देखते है तो इस सपने के अनुसार आपको आपके मित्रो का सहयोग प्राप्त होगा। आपको मित्रो का साथ प्राप्त होगा। आपके मित्र आपका परेशानी में साथ देने के लिए सदैव आपका साथ देंगे।

 

सपने में शेर को पिंजरे में बंद देखना

यदि आप सपने में शेर को पिंजरे में बंद देखते है तो इस सपने का अर्थ है की आप अपनी शक्तियों का उपयोग नहीं कर पा रहे है आप अपनी शक्तियों को पहचान नहीं पा रहे है।

 

सपने में शेर को शिकार करते हुए देखना

यदि आप सपने में शेर को शिकार करते हुए देखते है तो इस सपने के अनुसार यदि आप किसी कानूनी मामले में फसे हुए है तो आपको उसमे जीत मिलने वाली है।

 

नवरात्री में सपने में शेर देखना

यदि आप नवरात्री में सपने में शेर देखते है तो इस सपने को बहुत ही शुभ माना जाता है इस सपने के अनुसार आपको दुर्गा माता की कृपा प्राप्त होगी। आपको सफलता प्राप्त होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

 

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.