Date : 2022-11-25
नीच के सूर्य के उपाय
- आपको प्रतिदिन सुबह सूर्य ताम्बे के लोटे में जल भरकर उसमे लाल रोली डालकर जल चढ़ाना चाहिए।
- प्रतिदिन सुबह सूर्य के मंत्र की एक माला का जाप करे ॐ घृणि सूर्याय नमः।
- प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।
- प्रत्येक रविवार गाय को गुड़ खिलाए।
- रविवार के दिन गुड़ का सेवन करे।
- प्रत्येक रविवार सूर्य भगवान का व्रत करे।
नीच के चन्द्रमा के उपाय
- प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाए।
- प्रतिदिन सुबह ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे।
- प्रतिदिन शाम को चन्द्रमा के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ सोम सोमाय नमः।
- पूर्णिमा का व्रत रखने के साथ ही शिव जी की पूजा करें।
- चन्द्रमा का नीच का होने पर पानी अधिक पीना चाहिए।
नीच के बृहस्पति के उपाय
- प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः।
- प्रत्येक वीरवार व्रत करे।
- प्रतिदिन सुबह विष्णु सहस्रनाम का पाठ करे।
- प्रत्येक वीरवार बेसन से बना भोजन खाए।
- पांच मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते है।
नीच के मंगल के उपाय
- प्रतिदिन सुबह मंगल के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ क्रां क्रीं क्रों सः भौमाय नमः।
- प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी का व्रत करे और प्रत्येक मंगलवार हनुमान मंदिर जाकर प्रसाद चढ़ाए।
- 11 मंगलवार हनुमान जी पर चोला चढ़ाए।
- प्रत्येक मंगलवार गाय को गुड़ खिलाए।
- तीन मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते है।
नीच के शुक्र के उपाय
- प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः।
- प्रत्येक शुक्रवार व्रत करे।
- प्रतिदिन सुबह माता लक्ष्मी की पूजा करे।
- छह मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते है।
- शुक्रवार के दिन दही खाए।
- प्रतिदिन परफ्यूम या इत्र का प्रयोग करे।
नीच के बुध के उपाय
- प्रतिदिन सुबह बुध के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ बुं बुधाय नमः।
- प्रतिदिन सुबह गणेश भगवान की पूजा करे।
- प्रत्येक बुधवार गणेश भगवान का व्रत करे।
- चार मुखी रुद्राक्ष धारण करे।
- बुधवार के मुंग की डाल खाए।
- प्रत्येक बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाए।
नीच के शनि के उपाय
- प्रतिदिन शाम को सरसो के तेल का दीपक जलाकर उसके सामने नीले कपड़े के आसन पर बैठकर शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।
- प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए।
- 21 शनिवार काली साबुत उड़द का दान शनि मंदिर में करे।
- 7 मुखी रुद्राक्ष धारण करे।
- प्रत्येक शनिवार चींटियों को आटा और काले तिल मिलाकर खिलाए।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.