जानिए, नीच के ग्रह व्यक्ति को क्या नुकसान पहुंचाते हैं और जानें इसके ज्योतिषीय उपाय

Date : 2022-11-25

जानिए, नीच के ग्रह व्यक्ति को क्या नुकसान पहुंचाते हैं और जानें इसके ज्योतिषीय उपाय



सूर्य
यदि कुंडली में सूर्य नीच का होता है तो आंखे कमजोर होती है हीमोग्लोबिन की समस्या हो सकती है। बाल झड़ सकते है। पिता से मतभेद की स्थिति रहती है। सरकारी कार्यो में बाधाए आती है। हड्डियों से जुडी समस्या हो सकती है। बड़ी आयु में हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल से जुडी समस्या हो सकती है।

 

चन्द्रमा
चन्द्रमा वृश्चिक राशि में नीच का होता है चन्द्रमा के नीच का होने पर उल्टी आँखों में समस्या हो सकती है माता से मतभेद की स्थिति रहती है। मानसिक तनाव की स्थिति रहती है। हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है। कोल्ड, कफ, खांसी की समस्या रहती है।

 

बृहस्पति
बृहस्पति मकर राशि में नीच का होता है। बृहस्पति के नीच का होने पर हायर एजुकेशन में बाधा आती है। शरीर में वजन से जुडी समस्या होती है ऐसा व्यक्ति या तो ओवर वेट होता है या अंडर वेट होता है। पेट और पाचन क्रिया से सम्बंधित समस्या रहती है। अध्यात्म में रूचि कम होती है। महिलाओं की कुंडली में नीच के बृहस्पति होने पर शादी में बाधा आती है पुत्र सुख भी प्राप्त होने में रूकावट आती है।

 

मंगल
मंगल कर्क राशि में नीच का होता है। मंगल का नीच का होने पर क्रोध उप्तन्न होता है। संपत्ति बनाने में बाधा आती है और भाई बहनों से सम्बंधित कष्ट मिलता है। ब्लड और हड्डियों से सम्बंधित समस्या होती है।

 

शनि
शनि मेष राशि में नीच का होता है व्यक्ति को व्यभिचार की तरफ ले जाता है व्यक्ति को अपयश देता है ऐसे व्यक्ति को सुख का अनुभव नहीं होता है दुर्घटनाएं घटती हैं। नौकरी में बाधा आती है तथा स्नायु तंत्र की समस्या होती है।

 

शुक्र
शुक्र कन्या राशी में नीच का होता है। नीच का शुक्र व्यक्ति को व्यभिचार की तरफ ले जाता है व्यक्ति को अपयश देता है व्यक्ति को सुख का अनुभव नहीं होता है। लड़को की कुंडली में नीच का शुक्र होने पर शादी में देरी होती है।

 

बुध
बुध मीन राशी में नीच का होता है। कुंडली में नीच का बुध होने पर लर्निंग पावर कमजोर होती है और स्किन से जुडी समस्या रहती है। नीच का बुध भ्रम पैदा करता है तथा आर्थिक रूप से नुकसान करता है व्यापार में नुकसान होता है और ननिहाल पक्ष के लिए अच्छा नहीं होता है।

 

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.