Date : 2022-11-26
मनी प्लांट लगाने के फायदे
धन और सुख समृद्धि में वृद्धि
मनी प्लांट घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है और घर में धन आता है। आर्थिक उन्नति होती है। मनी प्लांट घर में धन को बढ़ाता है।
वायु को शुद्ध करता है
मनी प्लांट कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को दूर करता है और शुद्ध ऑक्सीजन देता है। मनी प्लांट घर की हवा को शुद्ध करता है।
शुक्र ग्रह को मजबूत करता है।
घर में मनी प्लांट लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है जिससे घर में लग्ज़री वस्तुओ की वृद्धि होती है।
वैवाहिक जीवन को सुख रखता है।
मनी प्लांट को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए इससे पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। घर में सुख शांति रहती है। मनी प्लांट वैवाहिक समस्या को समाप्त करता है।
सकारात्मकता फैलाता है
मनी प्लांट घर के चारों ओर अच्छी ऊर्जा फैलाता है नकारात्मकता को दूर करता है और सकारात्मकता फैलाता है। मनी प्लांट बीमारियों को दूर रखता है।
स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है
मनी प्लांट को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मनी प्लांट घर में स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओ को समाप्त करता है।
मनी प्लांट लगाने में क्या सावधानी बरते ?
- मनी प्लांट शुक्र ग्रह से सम्बंधित होता है इसलिए मनी प्लांट के आस पास शुक्र ग्रह के शत्रु ग्रहो से सम्बंधित ग्रहो के पौधे ना लगाए।
- अपना मनी प्लांट कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को न दे इससे घर की सुख समृद्धि रुक जाती है और घर में आर्थिक परेशानी शुरू हो जाती है।
- मनी प्लांट घर में दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे अन्य दिशा में लगाने से नुकसान होने की सम्भावना रहती है। इसलिए दिशा का ध्यान जरूर रखे।
- मनी प्लांट की बेल को ऊपर की तरफ ले जाए। मनी प्लांट की बेल नीचे की तरफ नहीं होनी चाहिए।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.