Date : 2023-04-24
केतु खराब होने के क्या लक्षण है ?
* केतु के प्रकोप के लक्षण।
* केतु ग्रह की स्थिति खराब होने पर स्किन संबंधी रोग होना।
* जोड़ों में दर्द की समस्या।
* सुनने की क्षमता पर बुरा असर पड़ना।
* संतान प्राप्ति में किसी न किसी तरह की रुकावट आना।
* अधिकतर खांसी की समस्या रहना।
* संतान को किसी न किसी समस्या का सामना करना।
* तेजी से बाल झड़ना।
* शरीर की नसों में कमजोरी आ जाती है।
केतु ग्रह का मंत्र कौन सा है ?
* ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः।
* ॐ पद्म पुत्राय विदमहे अमृतेशाय धीमहि तन्नो केतुः प्रचोदयात् ॥
* ॐ कें केतवे नम:।
केतु को ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए ?
* गणेशजी की रोजाना पूजा करें और सेवा करें।
* गणेश द्वादश नाम स्त्रोत का पाठ करने से केतु शांत होता है।
* प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाए। इससे केतु शांत होता है।
* प्रत्येक बुधवार कुत्ते को दूध ब्रेड खिलाए। इससे केतु शांत होता है।
केतु खराब होने पर क्या होता है ?
केतु को आम तौर पर राहु के साथ एक अशुभ ग्रह माना जाता है और जातक के जीवन में कठिनाइयों और बाधाओं को पैदा करने के लिए जाना जाता है। केतु के खराब होने पर व्यक्ति क्रोधी स्वभाव का हो जाता है और लाइफ में उन्नति प्राप्त होने में रूकावट आती है।
केतु कौन सी बीमारी देता है ?
केतु ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण गर्भपात, पथरी, गुप्त एवं असाध्य रोग, खांसी, सर्दी, वात और पित्त विकार आदि रोगों के होने की आशंका रहती है। केतु खराब होने पर जातक गलत रासे पर चलता है और गलत संगत में रहता है।
केतु के लिए कौन सा दिन अच्छा है ?
केतु के लिए बुधवार दिन अच्छा है। बुधवार का व्रत करने से केतु की शांति होती है और केतु के दुष्प्रभाव समाप्त होते है। केतु के शुभ फल प्राप्त होने लगते है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.