Date : 2022-11-24
बेल की जड़
बेल की जड़ धारण करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है। सूर्य मन्त्र से अभिमन्त्रित करके लाल कपड़े में लपेट कर रविवार की सुबह दाहिनी भुजा में बांधने से सूर्य अच्छा फल देने लगता है।
खिरनी की जड़
खिरनी की जड़ धारण करने से चन्द्रमा ग्रह मजबूत होता है। चन्द्रमा के मन्त्र से अभिमन्त्रित करके सफेद कपड़े में लपेट कर सोमवार की सुबह दाहिनी भुजा में बांधने से चन्द्रमा अच्छा फल देने लगता है।
अनन्तमूल की जड़
अनन्तमूल की जड़ धारण करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है। मंगल के मन्त्र से अभिमन्त्रित करके लाल कपड़े में लपेट कर मंगलवार की सुबह दाहिनी भुजा में बांधने से मंगल ग्रह अच्छा फल देने लगता है।
केले की जड़
केले की जड़ धारण करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। बृहस्पति के मन्त्र से अभिमन्त्रित करके पीले कपड़े में लपेट कर वीरवार की सुबह दाहिनी भुजा में बांधने से बृहस्पति ग्रह अच्छा फल देने लगता है।
गूलर की जड़
गूलर की जड़ धारण करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। शुक्र के मन्त्र से अभिमन्त्रित करके सफेद कपड़े में लपेट कर शुक्रवार की सुबह दाहिनी भुजा में बांधने से शुक्र ग्रह अच्छा फल देने लगता है।
शमी पेड़ की जड़
शमी पेड़ की जड़ धारण करने से शनि ग्रह मजबूत होता है। शनि के मन्त्र से अभिमन्त्रित करके नीले कपड़े में लपेट कर शनिवार की शाम को दाहिनी भुजा में बांधने से शनि ग्रह अच्छा फल देने लगता है।
चन्दन का टुकड़ा
राहु की अच्छी कृपा पाने के लिए सफेद चन्दन का टुकड़ा नीले धागे में बांधने से राहु की अशुभता में कमी आती है और लाभ होने लगता है। राहु के शुभ फल प्राप्त होते है।
अश्वंगधा पेड़ की जड़
अश्वंगधा पेड़ की जड़ धारण करने से केतु ग्रह मजबूत होता है। केतु के मन्त्र से अभिमन्त्रित करके नीले कपड़े में लपेट कर मंगलवार की शाम को दाहिनी भुजा में बांधने से केतु ग्रह अच्छा फल देने लगता है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.