जानिए, 17 जनवरी 2023 से शनि का कुम्भ राशि में गोचर करने से मेष से लेकर मीन राशि तक के जातको पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Date : 2022-11-30

जानिए, 17 जनवरी 2023 से शनि का कुम्भ राशि में गोचर करने से मेष से लेकर मीन राशि तक के जातको पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

 



17 जनवरी 2023 से शनि कुम्भ राशि से ट्रांजिट करेंगे। इस ट्रांजिट का मेष से लेकर मीन राशि पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ेगा जानेंगे इस ब्लॉग में। शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस ब्लॉग में जानेंगे की मेष से लेकर मीन राशि वालो पर शनि के कुम्भ राशि में गोचर करने से क्या प्रभाव पड़ेगा।

 

मेष राशि

कुम्भ राशि में शनि के ट्रांजिट करने के लिए मेष राशि वालो के पास धन आएगा। मेष राशि वालो की इनकम में वृद्धि होगी। मेष राशि वालो को करियर में तरक्की प्राप्त होगी। लेकिन मेष राशि वालो के कार्य बनने में थोड़ी रूकावट और देरी की स्थिति बनेगी। मित्रो से मतभेद की स्थिति बनेगी। मेष राशि वालो को संतान प्राप्ति में देरी होती है और जिनके पास संतान है उनके संतान से मतभेद की स्थिति रहेगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

 

वृष राशि

वृष राशि वालो का भाग्य उदय होगा। वृष राशि वालो को करियर में तरक्की प्राप्त होगी। वृष राशि वालो के स्थान परिवर्तन के योग बन सकते है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलो में रूकावट की स्थिति बन सकती है। माता से मतभेद की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के खर्चे अधिक होंगे। शादी में देरी होगी और जिन जातको की शादी हो चुकी है उनकी मैरिड लाइफ में समस्या आ सकती है। रात को देर से नींद आने की समस्या हो सकती है।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। मिथुन राशि वालो का भाग्य उदय होगा। भाग्य में वृद्धि होगी। लाइफ में आगे बढ़ने में नए अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन वाद विवाद और लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है। लाभ में थोड़ी रूकावट आ सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते है।

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालो को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन कर्क राशि वालो के खर्चे बढ़ सकते है। परिवार वालो से उनके मतभेद हो सकते है। कार्य क्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। मित्रो से मतभेद और वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान से भी मतभेद की स्थिति बनेगी और जिन लोगो की संतान नहीं है उनको संतान प्राप्ति में बाधा आएगी। कर्क राशि वालो की प्लानिंग सफल होने में रूकावट आएगी।

 

सिंह राशि

सिंह राशि वालो को बिज़नेस में लाभ होगा। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी और जिन लोगो की शादी नहीं हो पा रही है उनकी शादी हो जाएगी। उनको गृहस्त सुख प्राप्त होगा। सिंह राशि वालो का स्वभाव थोड़ा जिद्दी हो जाएगा। भाग्य में थोड़ी रूकावट की स्थिति बन सकती है प्रॉपर्टी से जुडी समस्या हो सकती है स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है।

 

कन्या राशि

कर्ज से मुक्ति प्राप्त होगी। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमे जीत मिल सकती है कोर्ट केस समाप्त होने के योग बनेंगे। लेकिन कन्या राशि वालो के खर्चे अधिक होंगे और उनको रात को देर से नींद आएगी। उनको नींद से जुडी समस्या हो सकती है। भाई बहनो और पड़ोसियों से मतभेद हो सकते है। व्यर्थ की मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

 

तुला राशि

जिन तुला राशि वालो को संतान नहीं है उनको संतान सुख प्राप्त होगा। हायर एजुकेशन के योग बनेंगे। अच्छे और पुराने मित्र मिल सकते है। लव अफेयर में सफलता के योग बनेंगे। शादी में थोड़ी रूकावट की स्थिति रहेगी। खर्चे अधिक होंगे। परिवार से मतभेद की स्थिति बन सकती है। तुला राशि वालो की प्लानिंग सफल होगी।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालो को प्रॉपर्टी सुख प्राप्त होगा। माता से लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। कार्य क्षेत्र में समस्या हो सकती है। वृश्चिक राशि वालो का स्वभाव थोड़ा जिद्दी हो सकता है उनके बनते हुए कार्यो में रूकावट की स्थिति बनेगी। वाद विवाद और लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखे।

 

धनु राशि

भाई बहनो से लाभ होगा। भाई बहनो से जुड़े रुके हुए कार्यो पूरे होंगे। भाग्य में थोड़ी रूकावट की स्थिति रहेगी। स्वयं के बनते हुए कार्यो में रूकावट आएगी। खर्चे अधिक होंगे। रात को देर से नींद आने की स्थिति बन सकती है। संतान प्राप्ति में रूकावट की स्थिति बन सकती है। मित्रो से मतभेद हो सकते है धनु राशि वालो की प्लानिंग सफल होने में रूकावट आएगी।

 

मकर राशि

मकर राशि वालो पर धन आएगा। मकर राशि वालो को पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यो में रूकावट आएगी। माता से मतभेद की स्थिति बन सकती है। गुप्त विद्या में रूचि बढ़ सकती है मकर राशि वाले गुप्त विद्या से जुडी पुस्तक का अध्ययन कर सकते है।

 

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालो का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन करियर में परेशानी आ सकती है नौकरी में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। पड़ोसियों और भाई बहनो से मतभेद की स्थिति बन सकती है। धन आएगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

 

मीन राशि

मीन राशि वालो के खर्चे अधिक होंगे। व्यर्थ के खर्चे लगे रहेंगे। मीन राशि वालो के वाद विवाद हो सकते है इसलिए किसी भी प्रकार के बिना वजह के वाद विवाद में न पड़े। मीन राशि वालो के भाग्य में रूकावट रहेगी। मेहनत के अनुसार उनको भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होगा। बनते हुए कार्यो में रूकावट आएगी।

 

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.