Date : 2022-11-24
सपने में बंदर देखना
सपने में यदि आप बंदर देखते है तो ये सपना शुभ माना जाता है इस सपने के अनुसार आपके ऊपर हनुमान जी की कृपा होने वाली है और आपको धन लाभ होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
सपने में बंदर को गुस्सा करते देखना
सपने में बंदर को गुस्सा करते देखना एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपके आस पास के लोगों के साथ झगड़ा या लड़ाई हो सकती है। आप वाद विवाद में फस सकते है।
सपने में बंदर को कुछ खाते देखना
यदि आप सपने में बंदर को कुछ खाते देखते है तो यह एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपको कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है परिवार में समस्या आ सकती है। कार्य क्षेत्र में भी आपको परेशानी आ सकती है।
सपने में बंदर को खुश देखना
यदि आप सपने में बंदर को खुश देखते है तो यह एक शुभ सपना है। इस सपने के अनुसार आपकी लाइफ में नए मित्र आने वाले है और आपके आस पास के लोगो से अच्छे रिलेशन होने वाले है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने का संकेत भी ये सपना देता है।
सपने में बंदरो को झुंड़ में देखना
यदि आप अपने सपने में बंदरो को झुंड़ देखते है तो यह एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको धन का लाभ होने वाला है। नौकरी या व्यापार में आपको तरक्की प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार का आपको सपोर्ट प्राप्त होगा।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.