जल्दी शादी करने के उपाय

Date : 2022-12-24

जल्दी शादी करने के उपाय

 


कुंडली में शादी में रूकावट और देरी के कई कारण है जैसे शनि राहु का सम्बन्ध शुक्र या बृहस्पति से होता है तो शादी में देरी होती है। कुंडली में सातवा स्थान शादी का होता है जब सातवे स्थान से शनि या राहु का सम्बन्ध बनता है तब भी शादी में देरी और रूकावट की स्थिति बनती है। जिन लड़के और लड़कियों की शादी में देरी हो रही है उनको जल्दी शादी करने के लिए उपाय करने चाहिए।

 

जल्दी शादी के लिए उपाय

- प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः।

- प्रत्येक शुक्रवार व्रत करे।

- प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः।

- प्रत्येक वीरवार पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करे।

- 21 वीरवार गाय को आटे की लोई पर हल्दी लगाकर और भीगी हुई चने की दाल रखकर खिलाए।

- लड़के जल्दी शादी के लिए छह मुखी रुद्राक्ष धारण करे।

- लड़कियां जल्दी शादी के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करे।

- प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज जरूर खिलाए।

- प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए।

- प्रतिदिन शाम को शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।

- 21 शनिवार शनि मंदिर में काली साबुत उड़द का दान करे।

- प्रतिदिन सुबह शिव पार्वती की तस्वीर के सम्मुख बैठकर पूजा करे।

- लड़कियों को प्रत्येक वीरवार पीले कपड़े पहनने चाहिए।

- लड़कियों को प्रत्येक वीरवार व्रत करना चाहिए।

- घर में जब किसी की शादी हो रही हो तब दूल्हे का सेहरा लेकर सिर पर रखने से कुंवारे लड़के की शादी जल्दी होती है।

- कन्या को दुल्हन से सिर टकराना चाहिए।

- जिन विवाह योग्य लड़के लड़कियों का विवाह नहीं हो पा रहा है। उनको उत्तर या उत्तर-पश्‍चिम दिशा में स्थित कमरे में रहना चाहिए।

- वीरवार को विवाह योग्य लड़की को तकिए के नीचे हल्दी की गांठ पीले कपड़े में लपेटकर रखनी चाहिए।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.