जाने, पितृ पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए और क्या करना चाहिए

Date : 2022-09-10

जाने, पितृ पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए और क्या करना चाहिए

 

पितृ पक्ष 10 सितम्बर 2022 से 25 सितम्बर 2022 तक चलेंगे। पितृपक्ष में पूर्वजों का आशीर्वाद लेने से घर में सुख-शांति रहती है  होता है और अगर पूर्वज नाराज हो जाएं तो काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए पितृपक्ष में कुछ कामों को करने से बचना चाहिए ताकि पूर्वज नाराज ना हों। इस ब्लॉग में आप जाएंगे की वो कौन से कार्य है जिन्हें पितृ पक्ष में करने से बचना चाहिए।

 

पितृ पक्ष में गलती से भी ना करे ये काम

बाल ना कटवाए : पितृ पक्ष में बाल या दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए। ऐसा करने से पितृ नाराज हो जाते है। इसलिए बाल या दाढ़ी कटवाने से बचना चाहिए।

मांगलिक कार्य ना करे : पितृ पक्ष में कोई भी मांगलिक कार्य घर में नहीं करना चाहिए। इन दोनों नए कपड़े, वाहन या कोई भी नई वस्तु घर पर खरीदकर नहीं लानी चाहिए। इससे पितृ नाराज हो जाते है। इसलिए इससे भी बचना चाहिए।

तामसी भोजन से बचे : पितृ पक्ष में तामसी भोजन भी नहीं खाना चाहिए जैसे बैंगन, प्याज, लहसुन, बासी भोजन, सफेद तील, मूली, लौकी, काला नमक, सत्तू, जीरा, मसूर की दाल, सरसो का साग, चना, मांसाहार आदि वर्जित माना गया है। इन दिनों सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

खुशबु वाली चीज़ भी प्रयोग न करे : पितृ पक्ष में खुशबु वाली चीज़ जैसे परफ्यूम, सेंट, इत्र आदि का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। इससे बचना चाहिए।

ब्रह्मचर्य का पालन करे : पितृपक्ष में पितरों के नाम का जप, तप और दान का विशेष महत्व है। इन दिनों मन पर संयम रखकर उनका ध्यान किया जाता है और मन को पवित्र रखा जाता है। इसलिए पति पत्नी दोनों को शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पूरी तरह पालन करना चाहिए।

क्रोध करने से बचें : पितृ पक्ष में व्यर्थ में क्रोध नहीं करना चाहिए। परिवार में लड़ाई झगड़े नहीं करने चाहिए। परिवार में सुख शांति से रहना चाहिए। पितृ पक्ष में क्रोध करने से पितृ नाराज हो जाते है इसलिए पितृ पक्ष में क्रोध नहीं करना चाहिए।

किसी का अपमान न करे : पितृ पक्ष में किसी का अपमान न करे। ऐसा करने से पितृ नाराज हो जाते है इसलिए पितृ पक्ष में किसी का अपमान ना करे।

 

पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि आपके पितृ प्रसन्न हैं तो देवता भी प्रसन्न होते हैं। इस वजह से पितृ पक्ष में हर इंसान को अपने पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और ब्राह्मण भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस समय में आप जो भी दान करते हैं या ब्राह्मणो को भोजन कराते है वह पितरों को प्राप्त होता है जिससे वे प्रसन्न होते है।

 

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.