जाने लहसुनिया रत्न धारण करने के फायदे और लहसुनिया रत्न धारण करने की विधि

Date : 2022-06-29

जाने लहसुनिया रत्न धारण करने के फायदे और लहसुनिया रत्न धारण करने की विधि



लहसुनिया रत्न केतु ग्रह से सम्बंधित होता है। लहसुनिया रत्न धारण करने से केतु ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है और केतु ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते है। लहसुनिया रत्न धारण करने से कई बीमारियां भी समाप्त हो जाती है। लहसुनिया रत्न मेष, वृश्चिक, सिंह, धनु, मीन, राशि वालो के लिए धारण करना शुभ होता है। इन राशि वालो को लहसुनिया रत्न धारण करना चाहिए। ज्योतिषी की सलाह पर ये राशि वाले जातक लहसुनिया रत्न धारण कर सकते है।


लहसुनिया रत्न धारण करने की विधि

- लहसुनिया रत्न मंगलवार की सुबह धारण करना चाहिए।

- मंगलवार के दिन यदि इसे पहना जाता है।

- मंगल की होरा में शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार को इस रत्न को धारण किया जाना चाहिए।

- मंगलवार को लहसुनिया रत्न को कच्चे दूध और गंगाजल के मिश्रण में एक कटोरी में डालकर रखे और 10 मिनट बाद कटोरी से निकालकर पुनः गंगाजल से धोकर शुद्ध करे और अपने घर के मंदिर में धुप दीप जलाकर केतु के मंत्र का 108 बार जाप करे ॐ केतवे नमः। इसके बाद अपनी सीधे हाथ की रिंग फिंगर में लहसुनिया रत्न धारण करे।


लहसुनिया रत्न धारण करने के लाभ

- लहसुनिया को धारण करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होती है और मन में सकारात्‍मक विचार पैदा होते हैं।

- लहसुनिया रत्न धारण करने से भूत प्रेत आदि बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

- लहसुनिया रत्न धारण करने से राजनीती में लाभ प्राप्त होता है।

- लहसुनिया रत्न को धारण करने से आप बुरी नज़र के प्रभाव से भी बचे रहते हैं।

- लहसुनिया रत्न धारण करने से आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।

- लहसुनिया रत्न धारण करने से कॉन्फिडेंस में वृद्धि होती है।

- लहसुनिया के प्रभाव से शारीरिक कष्ट भी दूर होते हैं। डिप्रेशन, लकवा व कैंसर जैसी बीमारियों में भी यह रत्न लाभदायक होता है।

- लहसुनिया मन को शांति प्रदान करता है और इसके प्रभाव से मेमोरी पावर तेज होती है और तनाव समाप्त होता हैं।

- लहसुनिया रत्न धारण करने से काल सर्प दोष से मुक्ति प्राप्त होती है।


लहसुनिया रत्न धारण करने वाले इन बातो का ध्यान रखे

- लहसुनिया रत्न धारण करने वालो को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए।

- लहसुनिया रत्न धारण करने वालो को नॉन वेज नहीं खाना चाहिए।

- लहसुनिया रत्न धारण करने वालो को झूठ नहीं बोलना चाहिए।

- लहसुनिया रत्न धारण करने वालो को गलत तरीके से धन नहीं कमाना चाहिए।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.