जाने कुंडली के बारह भावो में उच्च के बृहस्पति के फल

Date : 2022-07-26

जाने कुंडली के बारह भावो में उच्च के बृहस्पति के फल



- कुंडली के पहले स्थान में उच्च का बृहस्पति होने पर ऐसे व्यक्ति की हाइट अच्छी होगी। ऐसा व्यक्ति तगड़े शरीर का होता है। ऐसा व्यक्ति धार्मिक होता है और भगवान को मानने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। शिक्षित और समझदार लाइफ पार्टनर प्राप्त होने के योग बनते है। संतान सुख प्राप्त होने के योग बनते है। संतान तरक्की करने वाली होती है। धन आने के योग बनते है। धार्मिक यात्रा करने के योग बनते है। यात्रा से लाभ प्राप्त होने के योग बनते है। विदेश यात्रा के योग भी बनते है। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होती है।

- कुंडली में दूसरे स्थान में उच्च का बृहस्पति होने पर धन आने के योग बनते है धन संचय करने के योग बनते है परिवार का सुख प्राप्त होने के योग बनते है। घर में ज्वेल्लेरी भी होती है। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होती है। उच्च पद पर नौकरी करने के योग बनते है। अच्छे आर्थिक रूप से संपन्न परिवार में विवाह होने के योग बनते है। लाइफ पार्टनर की अच्छी जॉब होती है। गुप्त विद्या में रूचि होती है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है। करियर में तरक्की प्राप्त होती है।

- कुंडली के तीसरे स्थान में उच्च का बृहस्पति होने पर अच्छी इनकम के योग बनते है। छोटे भाई बहन होने के योग बनते है। आयु लम्बी होने के योग बनते है। मेहनत से भाग्य उदय होता है। अच्छे शिक्षित और समझदार व्यक्ति से शादी होने के योग बनते है। धार्मिक यात्रा के योग बनते है। बड़े भाई बहन का सुख प्राप्त होता है बड़े भाई बहनो से सपोर्ट प्राप्त होता है।

- कुंडली के चौथे स्थान में उच्च का बृहस्पति होने पर प्रॉपर्टी, वेहिकल और सभी सुख साधन प्राप्त होने के योग बनते है। विदेश से लाभ होने क योग बनते है। भाग्य का साथ प्राप्त होता है। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग बनते है करियर में लाभ प्राप्त होता है। गुप्त विद्या में रूचि होती है।

- कुंडली के पांचवे स्थान में उच्च का बृहस्पति होने पर हायर एजुकेशन प्राप्त होती है। करियर में तरक्की प्राप्त होती है। अच्छी पोस्ट पर काम करने के योग बनते है। संतान तरक्की करने वाली होती है। भाग्य का साथ प्राप्त होता है मित्रो से लाभ होता है। ऐसा व्यक्ति धार्मिक होता है। धर्म के कार्यो में ऐसे व्यक्ति की बहुत रूचि होती है।

- छठे स्थान में उच्च का बृहस्पति होने पर अच्छी इनकम होती है धन अच्छी मात्रा में आता है और धन संचय भी होता है ऐसे व्यक्ति के बड़े लेवल के शत्रु भी बनते है। ऐसे व्यक्ति को विदेश से लाभ होता है। ऐसे व्यक्ति को करियर में तरक्की प्राप्त होती है। परिवार का सुख प्राप्त होता है। अगर बृहस्पति पाप ग्रहो से पीड़ित होता है तो कर्जा भी हो जाता है।

- सातवे स्थान में उच्च का बृहस्पति होने पर उच्च शिक्षित और समझदार लाइफ पार्टनर प्राप्त होता है। धार्मिक लाइफ पार्टनर प्राप्त होता है। लेकिन मैरिड लाइफ में समस्या आती है। शादी देर से होती है और शादी के बाद पति पत्नी के बीच मतभेद की स्थिति रहती है। धन लाभ के योग बनते है। छोटी यात्रा के योग बनते है। पार्टनरशिप में बिज़नेस करने पर नुकसान होने के योग बनते है।

- आठवे स्थान में उच्च का बृहस्पति होने पर प्रॉपर्टी सुख प्राप्त होता है। वेहिकल सुख प्राप्त होने के योग बनते है सभी सुख साधन प्राप्त होने के योग बनते है धन के योग बनते है परिवार में सुख शांति रहती है परिवार का सुख प्राप्त होने के योग बनते है। विदेश से लाभ होने के योग बनते है। शुभ कार्यो पर धन खर्च होता है।

- नोवे स्थान में उच्च का बृहस्पति होने पर हायर एजुकेशन प्राप्त होती है। ऐसे व्यक्ति के अच्छे और शिक्षित मित्र होते है। संतान सुख अच्छा प्राप्त होता है। संतान होने के बाद भाग्य उदय होता है और धन में वृद्धि होती है। धन संचय होता है। पारिवारिक सुख प्राप्त होता है। ऐसा व्यक्ति धार्मिक होता है। ऐसा व्यक्ति बहुत मेहनती होता है। ऐसा व्यक्ति धार्मिक यात्रा करता है।

- कुंडली के दसवे स्थान में उच्च का बृहस्पति होने पर कार्य क्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होती है। प्रॉपर्टी का सुख प्राप्त होता है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है और शत्रु समाप्त होते है। धन प्राप्ति के योग बनते है और धन संचय के योग बनते है। वेहिकल सुख प्राप्त होता है।

- कुंडली में ग्यारवे स्थान में उच्च का बृहस्पति होने पर अच्छी इनकम होती है धन आता है। एक से अधिक मकान का सुख प्राप्त होता है सभी सुख सुविधाए प्राप्त होती है और वेहिकल सुख प्राप्त होता है। संतान सुख प्राप्त होता है अच्छे शिक्षित और समझदार लाइफ पार्टनर की प्राप्ति होती है। लाइफ पार्टनर की अच्छी नौकरी होती है।

- कुंडली के बारवे स्थान में उच्च का बृहस्पति होने पर संतान तरक्की करने वाली होती है संतान के दूर रहने के योग बनते है। विदेश से लाभ होने के योग बनते है। प्रॉपर्टी सुख प्राप्त होता है और सभी सुख सुविधाए प्राप्त होती है। अच्छे शिक्षित और समझदार मित्र होते है प्लानिंग सफल होती है।


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.