Date : 2022-06-26
गोमेद रत्न राहु ग्रह से सम्बंधित होता है। गोमेद रत्न धारण करने से राहु ग्रह के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है और राहु ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते है। गोमेद रत्न धारण करने से कई बीमारियां भी समाप्त हो जाती है। गोमेद रत्न वृष, तुला, मिथुन, कन्या, मकर, कुम्भ राशि वालो के लिए धारण करना शुभ होता है। इन राशि वालो को गोमेद रत्न धारण करना चाहिए। ज्योतिषी की सलाह पर ये राशि वाले जातक गोमेद रत्न धारण कर सकते है।
गोमेद रत्न धारण करने की विधि
- गोमेद रत्न शनिवार की शाम को धारण करना चाहिए।
- शनिवार के दिन यदि इसे शतभिषा, स्वाती या आर्द्रा नक्षत्र में पहना जाता है।
- शनि की होरा में शुक्ल पक्ष के किसी भी शनिवार को इस रत्न को धारण किया जाना चाहिए।
- शनिवार को गोमेद रत्न को कच्चे दूध और गंगाजल के मिश्रण में एक कटोरी में डालकर रखे और 10 मिनट बाद कटोरी से निकालकर पुनः गंगाजल से धोकर शुद्ध करे और अपने घर के मंदिर में धुप दीप जलाकर राहु के मंत्र का 108 बार जाप करे ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः। इसके बाद अपनी सीधे हाथ की मध्यमा ऊँगली में गोमेद रत्न धारण करे।
गोमेद रत्न धारण करने के लाभ
- गोमेद को धारण करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और मन में सकारात्मक विचार पैदा होते हैं।
- गोमेद रत्न धारण करने से भूत प्रेत आदि बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है।
- गोमेद रत्न धारण करने से नींद से जुडी समस्या समाप्त हो जाती है।
- गोमेद रत्न धारण करने से राजनीती में लाभ प्राप्त होता है।
- गोमेद रत्न धारण करने से आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।
- गोमेद रत्न धारण करने से कॉन्फिडेंस में वृद्धि होती है।
- गोमेद रत्न धारण करने से काल सर्प दोष से मुक्ति प्राप्त होती है।
- गोमेद रत्न धारण करने से पाचन शक्ति अच्छी होती है।
गोमेद रत्न धारण करने वाले इन बातो का ध्यान रखे
- गोमेद रत्न धारण करने वालो को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए।
- गोमेद रत्न धारण करने वालो को नॉन वेज नहीं खाना चाहिए।
- गोमेद रत्न धारण करने वालो को झूठ नहीं बोलना चाहिए।
- गोमेद रत्न धारण करने वालो को गलत तरीके से धन नहीं कमाना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.