hariyali teej 2022 : हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है जाने हरियाली तीज का महत्त्व, पूजा विधि और मुहूर्त

Date : 2022-07-19

hariyali teej 2022 : हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है जाने हरियाली तीज का महत्त्व, पूजा विधि और मुहूर्त



 

hariyali teej 2022

हरियाली तीज का त्यौहार श्रावण मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है। इस दिन महिलाए व्रत रखती है। माना जाता है कि भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने 107 जन्म लिए थे। मां पार्वती के कठोर तप और उनके 108वें जन्म में भगवान शिव ने देवी पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तभी से इस व्रत की शुरुआत हुई। माता पार्वती जी का व्रत पूजन करने से धन, विवाह संतान और भौतिक सुखों में वृद्धि होती है। सावन मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को महिलाएं शिव पार्वती का विशेष पूजन करती हैं। इस दिन महिलाए अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती है। इस साल हरियाली तीज 31 जुलाई 2022 को रविवार के दिन मनाई जाएगी।

 

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

तृतीया तिथि प्रारम्भ : जुलाई 31, 2022 को सुबह 02 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी
तृतीया तिथि समाप्त : अगस्त 01, 2022 को सुबह 04 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगी।

 

हरियाली तीज पूजा विधि

- इस दिन सुहागिन महिलाएं स्नान करके साफ कपड़े पहनती हैं।

- इसके बाद पूजा के लिए एक चौकी पर माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की प्रतिमा रखी जाती है।

- इसके बाद माता पार्वती का 16 श्रृंगार किया जाता है।

- इसके बाद भगवान शिव को बेल पत्र, भांग धतूरा और धूप, वस्त्र आदि चढ़ाएं।

- इसके बाद गणेश जी की पूजा करें और हरियाली तीज की कथा सुनें।

- फिर माता पार्वती और भगवान शिव की आरती करें।

 

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.