ganesh chaturthi 2022 date : कब है गणेश चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त और स्थापना मंत्र, गणेश जी को किन किन चीज़ो का भोग लगाए

Date : 2022-08-26

ganesh chaturthi 2022 date : कब है गणेश चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त और स्थापना मंत्र, गणेश जी को किन किन चीज़ो का भोग लगाए




भगवान गणेश के जन्मदिवस को गणेश चतुर्थी के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इसे दस दिनों तक मनाया जाता है और इस दौरान लोग घर में गणेश भगवान को स्थापित करते है और दसवे दिन अनंनत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन किया जाता है। इन दस दिनों में भगवान गणेश की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। लोग आध्‍यात्मिक शक्ति के लिए और कार्य सिद्धि के लिए और लाभ प्राप्ति के लिए भगवान गणेश की पूजा करते हैं। भगवान गणेश को सभी दुखों का हर्ता, संकट दूर करने वाला माना जाता है। किसी भी नए काम को शुरू करते समय भगवान गणेश का पूजन करने से उसमें कोई बाधा नहीं आती है। ऐसा माना जाता है कि अगर आपकी सफलता के रास्‍ते में कोई बाधा आती है तो भगवान गणेश की पूजा करने से दूर हो जाती है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य को आरंभ करने से पहले गणपति जी की पूजा की जाती है। यह मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे 10 दिन तक चलता है और 10वे दिन अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन भी किया जाता है. अनन्त चतुर्दशी के दिन श्रद्धालु बड़े ही धूम-धाम के साथ सड़क पर जुलूस निकालते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा का सरोवर, झील, नदी आदि में विसर्जन करते हैं। 
 
 
गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त
 
गणेश चतुर्थी बुधवार, अगस्त 31, 2022 को
 
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 30, 2022 को शाम 03 बजकर 33 मिनट पर
चतुर्थी तिथि समाप्त - अगस्त 31, 2022 को शाम 03 बजकर 22 मिनट पर
 
गणेश पूजा मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 24 मिनट से दोपबर 01 बजकर 54 मिनट पर.
 
गणेश विसर्जन डेट - 9 सितंबर 2022 को अनंत चतुदर्शी के दिन 
 
 
 
गणेश चतुर्थी के लिए मंत्र 
 
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस महामंत्र का जाप जरूर करें। इन मंत्रों के जाप से सभी परेशानियां दूर होती है और बिगड़े काम बनने लगते हैं। त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।
 
 
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लगाए इन चीज़ो का भोग 
 
दुर्वा घास - भगवान गणेश को दूब घास अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है. इस दिन दूब घास को गंगाजल से साफ करके इसकी माला बना लीजिए और भगवान गणेश को अर्पित करे। 
 
मोदक - गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय हैं ऐसे में आप जितने दिन भी गणेश जी को अपने घर में रख रहे हैं प्रत्येक दिन उन्हें मोदक का भोग जरूर लगाएं। 
 
केले - भगवान गणेश को केले भी काफी पसंद हैं ऐसे में भगवान गणेश को लगने वाले भोग में केले को जरूर शामिल करें। 
 
लाल फूल - श्री गणेश को लाल गुड़हल का फूल उनके सिर पर चढ़ाएं। 
 
 
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.