Date : 2022-03-01
गणेश भगवान की पूजा करने से जीवन में सभी कष्ट समाप्त होते है अगर आप संतान, स्त्री, धन, स्वास्थ्य और प्रॉपर्टी से जुडी समस्या से परेशान है और स्त्री सुख, संतान सुख, धन, करियर और स्वास्थ्य और प्रॉपर्टी सम्बंधित सुख प्राप्त करना चाहते है तो आप भगवान गणेश की पूजा करे इससे आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा। आपकी सभी मनोकामनाए पूरी होंगी। गणेश भगवान की पूजा वैसे तो आप प्रतिदिन सुबह जरूर करे लेकिन विशेषकर गणेश भगवान की पूजा गणेश चतुर्थी को जरूर की जानी चाहिए। गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को आती है। श्री गणेश जी का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को हुआ था। इसीलिए प्रत्येक वर्ष इस दिन गणेश चतुर्थी से मनाई जाती है।इस ब्लॉग में आप जानेंगे की भगवान गणेश की पूजा की विधि क्या होती है और भगवान गणेश को प्रसन्न करने के मंत्र कौन से होते है।
गणेश भगवान की पूजा करने की विधि
- सुबह उठकर स्नान करने शुद्ध हो जाए और अपने घर के मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति के सम्मुख बैठकर भगवान गणेश की मूर्ति पर रोली का तिलक लगाए।
- भगवान गणेश पर पुष्प चढ़ाए और गणेश जी की मूर्ति के सामने धुप दीप जलाए।
- भगवान गणेश को दूर्वा भी चढ़ाए सकते है।
- भगवान गणेश को केले का भोग भी लगाए।
- भगवान गणेश को मोदक या लड्डू का भोग लगाए।
- इसके बाद गणेश भगवान की आरती करे। ये सभी विधि काफी सरल है अतः इस प्रकार आप इस विधि द्वारा गणेश भगवान की पूजा कर सकते है और अपने सभी मनोरथ पूर्ण कर सकते है। गणेश भगवान पर सच्ची आस्था और श्रद्धा के साथ आप गणेश भगवान की पूजा करे और अपने सभी कष्टों से मुक्ति प्राप्त करे।
गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए मंत्र
- भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करे। इससे आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी। सुख समृद्धि आएगी।
- भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। इस मंत्र का भी जाप कर सकते है इस मंत्र के जाप से सभी विघ्न बाधाए दूर होती है।
- भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए श्री गणेशाय नम : मंत्र का जाप भी कर सकते है।
- भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गणेश गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते है ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुद्धि प्रचोदयात।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.