Date : 2022-10-15
फ़िरोज़ा रत्न बृहस्पति ग्रह का उपरत्न होता है। फ़िरोज़ा रत्न धारण करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। बृहस्पति ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते है। यह दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, चीन, ब्राजील, मेक्सिको, संयुक्त राज्य अमरीका, इंग्लैंड, बेल्जियम और भी बहुत सारी जगह से प्राप्त होता है। यह नीले और हरे नीले रंग का स्टोन होता है लेकिन सबसे अच्छा रंग आसमानी नीला ही माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो उन्हें यह रत्न धारण करना चाहिए। यह बृहस्पति को मजबूत करता है।
कौन कौन धारण कर सकता है फ़िरोज़ा स्टोन
जिन व्यक्तियों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह योग कारक होते है और लग्नेश के मित्र होते है वो व्यक्ति फ़िरोज़ा स्टोन निश्चित तोर पर धारण कर सकते है। मेष, वृश्चिक, सिंह, कर्क, धनु, मीन लग्न वाले व्यक्ति फ़िरोज़ा स्टोन निश्चित तोर पर धारण कर सकते है।
फ़िरोज़ा स्टोन धारण करने की विधि
- फ़िरोज़ा स्टोन सोने या पंचधातु की अंगूठी में जड़वा कर धारण किया जाता है।
- फ़िरोज़ा स्टोन वीरवार की सुबह 6 से 7 बजे के मध्य धारण किया जाता है।
- फ़िरोज़ा स्टोन धारण करने से पहले रत्न को कच्चे दूध और गंगाजल के मिश्रण में एक कटोरी में दाल रखकर रखे और 30 मिनट बाद कटोरी से निकालकर पुनः गंगाजल से धोकर शुद्ध कर ले।
- इसके बाद घर में मंदिर में धुप दीप जलाकर बृहस्पति के मंत्र का 108 बार जाप करे ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः। इसके बाद अपने सीधे हाथ की तर्जनी ऊँगली में फ़िरोज़ा स्टोन धारण करे।
फ़िरोज़ा स्टोन के फायदे
- फ़िरोज़ा स्टोन धारण करने से गृहस्त सुख में वृद्धि होती है।
- शादी होने के योग बनते है। शादी में आ रही रूकावट दूर हो जाती है।
- फ़िरोज़ा स्टोन धारण करने से पेट और पाचन क्रिया अच्छी रहती है। पेट और पाचन क्रिया से सम्बंधित समस्या समाप्त हो जाती है।
- फ़िरोज़ा स्टोन धारण करने से लिवर की समस्या नहीं होती है और अगर लिवर की समस्या चल रही है तो फ़िरोज़ा स्टोन धारण करने से लिवर की समस्या समाप्त होने के योग बन जाते है।
- फ़िरोज़ा स्टोन धारण करने से शरीर का वजन संतुलित रहता है। व्यक्ति की हाइट के अनुसार व्यक्ति का वजन फ़िरोज़ा धारण करने ठीक रहता है।
- फ़िरोज़ा स्टोन धारण करने से आत्मसम्मान बढ़ता है। कॉन्फिडेंस में वृद्धि होती है।
- फ़िरोज़ा स्टोन धारण करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है।
- फ़िरोज़ा स्टोन धारण करने से सौन्दर्य बढ़ता है।
- फ़िरोज़ा स्टोन धारण करने से सुख सौभाग्य बढ़ता है पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.