Date : 2023-07-28
चन्द्रमा ग्रह जब कुंडली में छठे, आठवे या बारवे स्थान में होता है तो चन्द्रमा के शुभ फल प्राप्त नहीं हो पाते है और चन्द्रमा अशुभ हो जाते है और चन्द्रमा के नकारात्मक फल प्राप्त होते है। जब कुंडली में चन्द्रमा राहु, केतु, शनि या सूर्य के साथ होता है तब भी कुंडली में चन्द्रमा पीड़ित होता है ऐसी स्थिति में भी चन्द्रमा अपने शुभ फल प्रदान नहीं कर पाता है और चन्द्रमा के अशुभ फल ही प्राप्त होते है।
ज्योतिष शास्त्र में चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए अनेक उपाय बताए गए है जिनकी चर्चा इस ब्लॉग में आज विस्तार से करेंगे। चन्द्रमा कुंडली में माता, मन, मानसिक समस्या, प्रॉपर्टी, छाती, ब्लड के कारक होते है। जब कुंडली में चन्द्रमा पाप ग्रहो के प्रभाव में होते है तो चन्द्रमा से जुड़े अशुभ फल प्राप्त होते है। व्यक्ति को अनेक प्रकार की समस्याओ का सामना करना पड़ता है।
चन्द्रमा को मजबूत करने के उपाय
● चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए ज्योतिषी से कुंडली दिखाकर चन्द्रमा का रत्न मोती धारण करना चाहिए। मोती धारण करने से चन्द्रमा को मजबूत होता है और चन्द्रमा के शुभ फल प्राप्ति होते है।
● चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए दो मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते है। दो मुखी रुद्राक्ष धारण करने से चन्द्रमा के शुभ फल प्राप्त होते है और अशुभ फल समाप्त हो जाते है।
● चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन शाम को चन्द्रमा के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ सोम सोमाय नमः और प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाए।
● चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक सोमवार शंकर भगवान का व्रत करे। प्रतिदिन सुबह ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे। इससे चन्द्रमा के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है और चन्द्रमा के शुभ फल प्राप्त होते है।
● चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक सोमवार सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे चन्द्रमा के दुष्प्रभाव में कमी आती है और चन्द्रमा के शुभ फल प्राप्त होते है।
● कुंडली में चन्द्रमा के पीड़ित होने के कारण पानी अधिक पीना चाहिए। इससे भी चन्द्रमा के दुष्प्रभाव में कमी आती है और चन्द्रमा का अशुभ फल कम हो जाते है।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.