बृहस्पति के मकर राशि में फल

Date : 2023-06-16

बृहस्पति के मकर राशि में फल



मकर राशि शनि की राशि होती है और बृहस्पति मकर राशि में नीच के होते है इसलिए मकर राशि में बृहस्पति के ज्यादा अच्छे फल प्राप्त नहीं होते है। मकर राशि कर्म की राशि भी होती है मकर राशि करियर का प्रतिनिधित्व करती है। अतः मकर राशि करियर से सम्बंधित होती है और कर्म से सम्बंधित होता है। बृहस्पति धर्म, अध्यात्म, धन, संतान, पुत्र संतान, पेट, पाचन क्रिया, वजन, परिवार, शिक्षा, भाग्य के कारक होते है। मकर राशि में बृहस्पति नीच के होते है और अपनी कमजोर अवस्था में होते है जिसके कारण बृहस्पति के शुभ फल पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं हो पाते  है और बृहस्पति से जुड़े फलो में भी कमी और खराब रहती है। इस ब्लॉग में बृहस्पति के मकर राशि में मिलने वाले फलो की चर्चा करेंगे।



बृहस्पति के मकर राशि में फल

● बृहस्पति यदि कुंडली में मकर राशि में होता है तो व्यक्ति को कार्य क्षेत्र में समस्या रहती है व्यक्ति को करियर में तरक्की प्राप्त होने में रूकावट रहती है व्यक्ति को करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है तभी व्यक्ति को करियर में सफलता प्राप्त होती है। इसलिए जिसकी कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होते है उनको करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी चाहिए।

● कुंडली में बृहस्पति ग्रह धन के कारक भी होते है यदि कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होते है तो बृहस्पति नीच के होते है इसके कारण धन की समस्या होती है धन की कमी रहती है व्यर्थ के खर्चे अधिक होते है धन संचय में कमी रहती है परिवार में धन की समस्या बनी रहती है इसलिए जिसकी कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होता है उन लोगो को धन के लिए बहुत मेहनत करनी चाहिए।

● कुंडली में बृहस्पति संतान के कारक होते है और विशेषकर पुत्र संतान के कारक होते है यदि कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होते है तो बृहस्पति पुत्र सुख में कमी करते है। ऐसे व्यक्ति को पुत्र सुख प्राप्त नहीं हो पाता है और संतान सुख भी देर से ही प्राप्त होता है। संतान सुख प्राप्त होने में देरी और रूकावट के योग बनते है।

● कुंडली में बृहस्पति परिवार और वाणी के कारक भी होते है यदि कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होते है तो व्यक्ति को पारिवारिक सुख कम प्राप्त होता है परिवार का सुख प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को बहुत संघर्ष करना पड़ता है ऐसे व्यक्ति के अंदर वाणी दोष भी होता है। परिवार में तनाव और झगड़े का माहौल भी रहता है।

● कुंडली में बृहस्पति शरीर के वजन के कारक होते है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होता है तो ऐसे व्यक्ति को वजन से जुडी समस्या रहती है ऐसे व्यक्ति का वजन या तो कम होता है अर्थात वह अंडर वेट होता है या ऐसे व्यक्ति का वजन अधिक होता है अर्थात वह ओवर वेट होता है। अतः जिसकी कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होता है उसको वजन से जुडी समस्या रहती है। उसका वजन उसकी हाइट के अनुसार सामान्य नहीं होता है।

● कुंडली में बृहस्पति भाग्य के कारक भी होते है यदि कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होते है तो बृहस्पति नीच के होते है और इसके कारण भाग्य उदय में भी रूकावट आती है। ऐसे व्यक्ति का भाग्य उदय नहीं हो पाता है ऐसे व्यक्ति के भाग्य में रूकावट बनी रहती है। ऐसे व्यक्ति को मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में संघर्ष अधिक करना पड़ता है।

● कुंडली में बृहस्पति पढ़ाई और उच्च शिक्षा के कारक भी होते है यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होते है तो उस व्यक्ति को पढ़ाई में समस्या आती है पढ़ाई पूरी होने में रूकावट रहती है। उस व्यक्ति को हायर एजुकेशन प्राप्त होने में रूकावट रहती है। पढ़ाई से जुडी समस्या ऐसे व्यक्ति को रहती है।

● कुंडली में बृहस्पति पेट और पाचन क्रिया के कारक भी होते है यदि कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होते है तो बृहस्पति नीच के होते है और इसके कारण ऐसे व्यक्ति को पेट और पाचन क्रिया से जुडी समस्या रहती है। ऐसे व्यक्ति को बाहर का खाना या फ़ास्ट फ़ूड नहीं खाना चाहिए। क्योकि गलत खान पान की आदत से व्यक्ति को पेट और पाचन क्रिया से सम्बंधित समस्या हो सकती है।

● कुंडली में बृहस्पति नींद के कारक भी होते है। यदि कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होते है तो बृहस्पति नीच के होते है और इसके कारण व्यक्ति को नींद से जुडी समस्या होती है। ऐसे व्यक्ति को रात को देर से नींद आती है। ऐसे व्यक्ति को नींद से जुडी समस्या रहती है। अतः नींद के लिए भी मकर राशि का बृहस्पति शुभ नहीं है।

● कुंडली में बृहस्पति पैर के तलवे के कारक भी होते है।  यदि कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होते है तो बृहस्पति नीच के होते है और इसके कारण व्यक्ति को पैरो के तलवो में समस्या रहती है। पैरो के तलवो में ऐसे व्यक्ति को कोई न कोई समस्या लगी रहती है।

● मकर राशि घुटनो की राशि होती है और यदि कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में होते है तो बृहस्पति नीच के होते है और इसके कारण ऐसे व्यक्ति को घुटनो में समस्या रहती है। ऐसे व्यक्ति के घुटने कमजोर होते है। ऐसे व्यक्ति को घुटनो में दर्द की शिकायत अधिक रहती है। ऐसा व्यक्ति घुटनो की समस्या से पीड़ित रहता है।



ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.