बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के मंत्र

Date : 2023-11-06

बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के मंत्र



ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह संतान, मैरिड लाइफ, शिक्षा, परिवार, धन, पेट, पाचन क्रिया, लिवर के कारक होते है। जब कुंडली में बृहस्पति नीच के होते है या पाप ग्रहो से पीड़ित होते है तो संतान, मैरिड लाइफ, शिक्षा, परिवार, पाचन क्रिया और लिवर से सम्बंधित समस्या उत्पन्न होने की सम्भावना रहती है। इसलिए कुंडली में बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय करने चाहिए। उपाय करने से बृहस्पति को बल प्राप्त होता है और बृहस्पति मजबूत हो जाता है जिससे बृहस्पति के शुभ फल प्राप्त हो सकते है।


बृहस्पति के मंत्र

* बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करना चाहिए ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः।

* बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए बृहस्पति के तांत्रिक मंत्र का जाप भी कर सकते है ॐ बृं बृहस्पतये नमः। इस मंत्र का प्रतिदिन सुबह 108 बार जाप करे।

* बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए बृहस्पति के इस मंत्र का जाप भी कर सकते है ॐ गुं गुरवे नमः। इस मंत्र का जाप प्रतिदिन सुबह 108 बार जाप करे।

* बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह बृहस्पति गायत्री मंत्र का जाप करे ॐ गुरुदेवाय विद्महे परब्रह्माय धीमहि तन्नो गुरु: प्रचोदयात॥

* बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए विष्णु भगवान के मंत्र का जाप प्रतिदिन सुबह के समय 108 बार करे। ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नम:।।


संतान और धन प्राप्ति के मंत्र

* संतान और धन प्राप्ति के लिए बृहस्पति को मजबूत करना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक वीरवार व्रत करे। इससे बृहस्पति मजबूत होगा।

* संतान और धन प्राप्ति के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते है। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

* संतान और धन प्राप्ति के लिए बृहस्पति ग्रह को मजबूत करे इसके लिए ज्योतिषी को कुंडली दिखाकर पुखराज रत्न धारण करे।

* संतान और धन प्राप्ति के लिए प्रतिदिन सुबह विष्णु भगवान की पूजा किया करे। इससे बृहस्पति ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते है।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.