Date : 2023-03-24
मेष राशि वालो को कौन सा रत्न पहनना चाहिए
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते है इसलिए मंगल ग्रह मेष राशि वालो के लिए योग कारक ग्रह होते है। मेष राशि वालो के स्वामी मंगल ग्रह होते है इसलिए मेष राशि के लिए मंगल ग्रह बहुत ही आवश्यक होता है मेष राशि वालो के लिए मंगल का मजबूत होना जरूर होती है अगर मेष राशि वालो का मंगल कुंडली में मजबूत होगा तो मेष राशि वालो को तरक्की प्राप्त होगी। करियर में उन्नति प्राप्त होगी। धन आएगा। धन संचय होगा। मेष राशि वाले लाइफ में आगे बढने। जीवन में उन्नति के शिखर पर पहुंचेंगे लेकिन अगर मेष राशि वालो का मंगल कुंडली में कमजोर होगा तो मेष राशि वालो को लाइफ में संघर्ष अधिक करना पड़ता है। मेहनत के अनुसार लाइफ में तरक्की प्राप्त नहीं हो पाती है। करियर में भी मेहनत के अनुसार उन्नति नहीं होती है। धन की कमी का सामना करना पड़ता है। धन संचय में कमी रहती है शरीर कमजोर रहता है स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या उत्पन्न होती है। मान सम्मान भी पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होता है। शादी में भी समस्या आती है। सिर दर्द की समस्या भी रहती है। इसलिए मेष राशि वालो को अपने राशि के स्वामी मंगल को मजबूत करना चाहिए और मंगल को मजबूत करने के लिए मेष राशि वालो को मंगल का रत्न मूंगा धारण करना चाहिए। अतः मेष राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करना चाहिए। मूंगा रत्न धारण करने से मेष राशि वालो को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे। जिसकी चर्चा इस ब्लॉग में करेंगे।
मेष राशि वालो के लिए मूंगा रत्न के फायदे* मेष राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करने से स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से छुटकरा प्राप्त होता है। मूंगा रत्न धारण करने से मेष राशि वालो का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
* मेष राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करने से मान सम्मान प्राप्त होता है मेष राशि वालो के मान सम्मान में वृद्धि होती है। लाइफ में तरक्की प्राप्त होती है।
* मेष राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करने से करियर में उन्नति प्राप्त होती है करियर में आगे बढ़ने में नए अवसर प्राप्त होते है।
* मेष राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करने से भाग्य का साथ प्राप्त होता है मेष राशि वालो के कार्य सफल होते है मेष राशि वालो के सभी कार्य समय पर संपन्न होते है।
* मेष राशि वाले अगर मूंगा रत्न धारण करते है तो मेष राशि वालो को भूमि, भवन का सुख प्राप्त होता है प्रॉपर्टी के योग बनते है। सभी सुख साधन प्राप्त होते है।
* मेष राशि वाले को मूंगा रत्न धारण करने से अचानक धन की प्राप्ति के योग बनते है। अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बन जाते ह।
* मेष राशि वाले अगर मूंगा रत्न धारण करते है तो उनके शत्रु समाप्त हो जाते है। मेष राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करने से शत्रुओ पर जीत प्राप्त होती है। अगर मेष राशि व्यक्ति मूंगा रत्न धारण करते है तो शत्रु कभी भी मेष राशि वालो को हावी नहीं हो पाते है।
* मेष राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करने से पारिवारिक सुख प्राप्त होता है। परिवार में सुख शांति बनी रहती है विशेषकर मेष राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करने से ससुराल पक्ष से ज्यादा लाभ प्राप्त होता है।
* मेष राशि वाले अगर मूंगा रत्न धारण करते है तो ससुराल वालो से उनके सम्बन्ध अच्छे होते है ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होता है और उनका पूरा सहयोग प्राप्त होता है।
* मेष राशि वाले अगर मूंगा रत्न धारण करते है तो उनको सिर से सम्बंधित समस्या, बालो से सम्बंधित समस्या, सिर दर्द, माइग्रेन से सम्बंधित समस्या से छुटकारा प्राप्त होता है।
* मेष राशि वाले अगर मूंगा रत्न धारण करते है तो उनको कब्ज, पाइल्स जैसी समस्या से बचाव होता है और अगर मेष राशि वालो को कब्ज या पाइल्स, भगंदर जैसी समस्या है तो वो मूंगा रत्न धारण करने से ठीक हो जाती है।
मूंगा रत्न धारण करने की विधि* मूंगा रत्न ताम्बे की अंगूठी में जड़वाना चाहिए।
* मूंगा रत्न शुक्ल पक्ष के मंगलवार को सुबह 6 से 7 बजे के मध्य धारण करना चाहिए।
* मूंगा रत्न धारण करने से पहले मूंगा रत्न को एक कटोरी में कच्चे दूध और गंगाजल के मिश्रण में डालकर रखे और दस मिनट बाद कटोरी से निकालकर पुनः गंगाजल से धोकर शुद्ध कर ले और अपने घर के मंदिर में धुप दीप जलाकर मंगल के मंत्र का 108 बार जाप करे ॐ क्रां क्रीं क्रों सः भौमाय नमः। इसके बाद मूंगा रत्न अपने सीधे हाथ की रिंग फिंगर में धारण करे।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा