कुंडली में नीच भंग राजयोग कैसे बनता है और नीच भंग राजयोग के क्या फायदे होते है

Date : 2023-04-05

कुंडली में नीच भंग राजयोग कैसे बनता है और नीच भंग राजयोग के क्या फायदे होते है



कुंडली में कई प्रकार के राजयोग पाए जाते है। ज्योतिष शास्त्र में कई प्रकार के राजयोग का वर्णन मिलता है उन सभी राजयोग में से नीच भंग राजयोग भी है। कुंडली में नीच भंग राजयोग कई प्रकार से बनता है इस ब्लॉग में उन सभी प्रकारो की चर्चा करेंगे। नीच भंग राजयोग भी अन्य राजयोग की तरफ अच्छे और शुभ फल प्रदान करता है।


नीच भंग राजयोग के नियम

* किसी राशि या स्थान में एक ग्रह नीच का बैठा हो और दूसरा ग्रह उच्च का बैठा हो तो नीच भंग राजयोग का निर्माण होता है।

*  किसी राशि में कोई ग्रह नीच का बैठा हो लेकिन उस राशि का मालिक केंद्र में बैठ जाए तो नीच भंग राजयोग बन जाता है।

* दो ग्रह आपसे में स्थान परिवर्तन कर ले। अर्थात किसी स्थान में कोई ग्रह नीच का बैठा हो और उस स्थान का मालिक उसी ग्रह के घर में चला जाए तो भी नीच भंग राजयोग बन जाता है।

* एक ग्रह अपनी नीच राशि में स्थित है और उस नीच राशि का स्वामी ग्रह अपनी उच्च राशि को देख रहा हो अर्थात् दृष्टि दे रहा हो तो नीच भंग राज योग निर्मित होता है।

* जिस राशि में नीच अवस्था में कोई ग्रह बैठा है, उस राशि में उच्च स्थिति वाला ग्रह कुंडली में लग्न से केंद्र भावों में स्थित हो तो ऐसी स्थिति में नीच भंग राजयोग बन जाता है।

* ग्रह जिस राशि में नीच अवस्था में है। उस नीच राशि का उच्च ग्रह कुंडली के लग्न से केंद्र भाव में स्थित हो तो भी नीच भंग राज योग निर्मित होता है।


नीच भंग राजयोग के फायदे

* नीच भंग राजयोग में संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होती है। मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होती है। नीच भंग राजयोग के शुरुवात में संघर्ष और मेहनत करनी पड़ती है उसके बाद सफलता प्राप्त होती है।

* नीच भंग राजयोग में उत्पन्न जातक सभी सुख साधन प्राप्त करता है। कार्य क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करता है और आर्थिक लाभ प्राप्त करता है।

* नीच भंग राजयोग वाला व्यक्ति मेहनत के बाद तरक्की करता है इसलिए उसको मान सम्मान और इज्जत अधिक मिलती है।

* नीच भंग राजयोग में उत्पन्न जातक प्रॉपर्टी, वेहिकल और सभी सुख साधन प्राप्त करता है जीवन में सभी सुखो को भोगता है।

* नीच भंग राजयोग वाला व्यक्ति अच्छी मात्रा में धन भी अर्जित करता है और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर लेता है।

* नीच भंग राजयोग में उत्पन्न जातक बिज़नेस या नौकरी में उच्च पद प्राप्त करता है और लाइफ में तरक्की करता है।



ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा 
 
 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.