अस्त शनि के उपाय

Date : 2024-02-20

अस्त शनि के उपाय



* अस्त शनि को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन शाम को शनि के जाप करने चाहिए। इसके लिए प्रतिदिन शाम को सरसो के तेल का दीपक जलाकर उसके सामने नीले कपड़े के आसन पर बैठकर शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।

* अस्त शनि को मजबूत करने के लिए नीलम रत्न भी धारण कर सकते है अगर कुंडली में शनि योग कारक ग्रह है तो शनि को मजबूत करने के लिए शनि का रत्न नीलम भी धारण कर सकते है।

* अस्त शनि को मजबूत करने के लिए शनि से सम्बंधित वस्तु का दान भी कर सकते है जैसे काल कंबल, काली उड़द की दाल भी दान कर सकते है इससे भी शनि के शुभ फल प्राप्त होंगे।

* अस्त शनि को मजबूत करने के लिए शनि के दिन काले रंग के वस्त पहन सकते है। इससे भी शनि ग्रह मजबूत होता है और शनि के अशुभ फल समाप्त होते है और शुभ फल प्राप्त होते है।

* अस्त शनि को मजबूत करने के लिए और शनि के दुष्प्रभाव समाप्त करने के लिए सात मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते है। इससे शनि मजबूत होता है और शनि के शुभ फल प्राप्त होते है।

* अस्त शनि को मजबूत करने के लिए शनि गायत्री मंत्र का जाप भी कर सकते है ॐ काकध्वजाय विद्महे खड्गहस्ताय धीमहि तन्नो मन्दः प्रचोदयात। इससे शनि के शुभ फल प्राप्त होते है।

* अस्त शनि के शुभ फल प्राप्त करने के लिए और अशुभ प्रभाव समाप्त करने के लिए प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए और 21 शनिवार चींटियों को आटा और काले तिल मिलाकर खिलाए।

* अस्त शनि को मजबूत करने के लिए एक शनिवार के दिन एक काले रंग का पक्षी खरीदकर उस पक्षी को अपने दोनों हाथो से पकड़कर आसमान में आज़ाद कर दे। इससे भी शनि के दुष्प्रभाव समाप्त होते है और शनि के शुभ फल प्राप्त होते है।

* अस्त शनि के शुभ फल प्राप्त करने के लिए और दुष्प्रभाव से बचने के लिए शनि के दिन काले देसी चने सरसो के तेल में छोंककर गरीबो में बांटे। इस उपाय से भी शनि के शुभ फल प्राप्त होते है।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.