अपनी राशि से जानें, कैसा होगा आपका जीवन साथी ?

Date : 2022-06-12

अपनी राशि से जानें, कैसा होगा आपका जीवन साथी ?


प्रत्येक व्यक्ति के मन में शादी से पहले ये इच्छा होती है की उसका लाइफ पार्टनर या जीवन साथी दिखने में कैसा होगा। उसका स्वभाव कैसा होगा। उसकी हाइट कैसी होगी। वह सुन्दर होगा या नहीं या गोरा होगा या नहीं। उसका व्यवसाय क्या होगा। इन सभी प्रश्नो का जवाब ज्योतिष में प्राप्त होता है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी कुंडली से ये ज्ञात कर सकता है की उसका होने वाला जीवन साथी कैसा होगा और उसका रंग, रूप, व्यवसाय क्या होगा। इन सभी सवालों के जवाब आपको कुंडली से पता चल सकते है। इस ब्लॉग में आप जान पाएंगे की आपकी राशि के अनुसार आपका लाइफ पार्टनर कैसा होगा।


मेष राशि : मेष राशि वालो का लाइफ पार्टनर रोमेंटिक नेचर का होता है। इनके लाइफ पार्टनर को फैशन और सुख साधन की वस्तुओ पर धन खर्च करना पसंद होता है। इनके लाइफ पार्टनर फैशनेबल होते है। इनके लाइफ पार्टनर को ट्रेवल, गीत संगीत का शोक होता है। इनके लाइफ पार्टनर को अच्छे कपड़े पहनना ज्यादा पसंद होता है। इनके लाइफ पार्टनर कंप्यूटर, आईटी फील्ड, फिल्म, मीडिया, ट्रेवल, फैशन से जुड़े व्यवसाय में हो सकते है।

वृष राशि : वृष राशि वालो का लाइफ पार्टनर थोड़ा गुस्से वाला नेचर का होता है। इनके लाइफ पार्टनर बहुत हिम्मत वाले होते है। इनके लाइफ पार्टनर गोरे रंग के होते है। इनके पार्टनर अपने बल पर तरक्की करने वाले होते है। इनके लाइफ पार्टनर टेक्निकल फील्ड, टेक्नोलॉजी, दवाइयों से जुड़े व्यवसाय में हो सकते है। इनके पार्टनर बहुत उत्साही होंगे और जोशीले होंगे। खाने पीने के शौकीन होंगे।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालो के लाइफ पार्टनर धार्मिक होते है और बहुत बुद्धिमान होते है। परिवार का ध्यान रखने वाले होते है। दयालु होते है। अच्छे शिक्षित होते है। दुसरो की मदद करने वाले होते है। व्यवहार कुशल होते है। इनके लाइफ पार्टनर नम्र स्वभाव के होते है। इनके पार्टनर गोरे रंग के होते है और उनकी हाइट अच्छी होती है। इनके लाइफ पार्टनर टीचिंग, अकाउंट्स, फाइनेंस, बैंकिंग से सम्बंधित क्षेत्र में कार्य करने वाले होते है।

कर्क राशि : कर्क राशि वालो के लाइफ पार्टनर थोड़े गंभीर प्रवृति के होते है। उनको ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं होता है। वो अंतर्मुखी होते है। इनके लाइफ पार्टनर रूढ़िवादी विचारो के होते है। बहुत मेहनती होते है। अपनी मेहनत से तरक्की करने वाले होते है। इनके लाइफ पार्टनर पुराने विचार और परम्पराओ को मानने वाले होते है। इनके पार्टनर वकालत, ट्रांसपोर्ट, बिमा, टेक्निकल फील्ड में हो सकते है।

सिंह राशि : सिंह राशि वालो के लाइफ पार्टनर थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते है और अपनी मेहनत से अपनी लाइफ में तरक्की करने वाले होते है। इनके लाइफ पार्टनर ज्याद रोमेंटिक नेचर के नहीं होते है। वो अपनी फीलिंग्स अपने लाइफ पार्टनर को खुलकर बता नहीं पाते है। जिसके कारण मैरिड लाइफ में थोड़ा असहजता का भाव रहता है। इनके पार्टनर की हाइट अच्छी होती है इनके लाइफ पार्टनर थोड़े सावंले रंग के हो सकते है। इनके लाइफ पार्टनर लॉ से जुडी फील्ड, ट्रांसपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, बिल्डर, लोहे से जुड़े व्यवसाय में हो सकते है।

कन्या राशि : कन्या राशि वालो के लाइफ पार्टनर धार्मिक नेचर के होते है और पूरे परिवार का ध्यान रखने वाले होते है। दूसरो की मदद करने वाले होते है। इनके लाइफ पार्टनर गोरे रंग के होते है। अपने दोस्तों की पूरी मदद करने वाले होते है। अपने पार्टनर को अच्छी सलाह देने वाले होते है। अपने पार्टनर का हर स्थिति में साथ देने वाले होते है। इनके लाइफ पार्टनर अकाउंट्स, फाइनेंस, मेडिकल, टीचिंग, बैंकिंग, इन्स्योरेन्स से जुड़े सेक्टर में कार्य करने वाले होते है।

तुला राशि : तुला राशि वालो के लाइफ पार्टनर थोड़े गुस्से वाले स्वभाव के होते है और शरीर से तगड़े होते है। इनके लाइफ पार्टनर बहुत हिम्मत वाले होते है। इनके पार्टनर बहुत अधिक खर्चा करने वाले होते है। ज्यादा रोमेंटिक नहीं होते है। इनके पार्टनर को एक्सरसाइज़ करना पसंद होता है। इनके पार्टनर की हाइट सामान्य होती है। इनके पार्टनर मेडिकल, टेक्निकल फील्ड, इंजीनियरिंग से जुड़ फील्ड में कार्य करने वाले होते है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालो के लाइफ पार्टनर रोमेंटिक नेचर के होते है और इनके पार्टनर को गीत संगीत और ट्रेवल का बहुत शोक होता है। इनके पार्टनर को महंगी चीज़ो का शोक होता है। इनके लाइफ पार्टनर बहुत अधिक खर्चा करने वाले होते है। इनके लाइफ पार्टनर बहुत फैशनेबल होते है। इनको फैशन और सुख साधन की वस्तुओ पर धन खर्च करना पसंद होता है। इनके लाइफ पार्टनर दिखने में सुन्दर होते है गोरे रंग के होते है। इनके पार्टनर की हाइट सामान्य होती है। इनके लाइफ पार्टनर आईटी फील्ड, फिल्म, मेडिका, फैशन से जुडी फील्ड, कंप्यूटर आदि क्षेत्र में कार्य करने वाले होते है।

धनु राशि : धनु राशि वालो के लाइफ पार्टनर बहुत ज्याद बाते करने वाले होते है। इनके पार्टनर को ज्याद बाते करने पंसद होता है। इनके पार्टनर को दूसरो को छोटी छोटी बातो पर सलाह देना पसंद होता है। इनके पार्टनर तेज दिमाग के होते है और अपनी लाइफ से जुड़े फैसले जल्दी लेते है। इनके लाइफ पार्टनर अच्छे सलाहकार हो सकते है। इनके पार्टनर की हाइट अच्छी होती है। इनके पार्टनर सुन्दर और गोरे रंग होते है। इनके पार्टनर को जल्दी जल्दी बाते करने की आदत होती होगी। इनके पार्टनर की जॉब बैंक, इन्स्योरेन्स, मार्केटिंग, अकाउंट्स, आईटी फील्ड, लॉ से जुडी फील्ड में होती है।

मकर राशि : मकर राशि वालो के लाइफ पार्टनर इमोशनल नेचर के होते है और शांत स्वभाव के होते है। दूसरो के प्रति बहुत उदार होते है। कोमल हृदय वाले होते है। थोड़े सेंसिटिव होते है। जल्दी बात का बुरा मानने वाले होते है। गोरे रंग के होते है अच्छी हाइट होती है। रोमेंटिक नेचर के होते है। इनके पार्टनर दिखने में सुंदर होते है। इनके पार्टनर जल से जुड़े डिपार्टमेंट, डेरी, कपड़े, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि क्षेत्र में कार्य करने वाले होते है।

कुम्भ राशि : कुम्भ राशि वालो के लाइफ पार्टनर थोड़े गुस्से वाले स्वभाव के होते है। पुराने विचारो को मानने वाले होते है। इनके लाइफ पार्टनर गोरे रंग के होते है। इनके लाइफ पार्टर सुन्दर होते है और दयालु होते है। इनके लाइफ पार्टनर की हाइट लम्बी होती है। इनके लाइफ पार्टनर दूसरो की मदद करने वाले होते है। इनके लाइफ पार्टनर सरकारी नौकरी, मैनेजमेंट से जुडी फील्ड में हो सकते है।

मीन राशि : मीन राशि वालो के लाइफ पार्टनर तेज दिमाग वाले होते है और इनके पार्टनर की बुद्धि तेज चलती है। इनके लाइफ पार्टनर बहुत समझदार और परिवार का ध्यान रखने वाले होते है और अपने पार्टनर को अच्छी सलाह देने वाले होते है। इनके पार्टनर का स्वभाव थोड़ा बच्चो जैसा होता है। इनके पार्टनर धार्मिक होते है और इनके पार्टनर की हाइट अच्छी होती है। इनके पार्टनर को ज्यादा बाते करने की आदत होगी। इनके पार्टनर गोरे रंग के होते है और दिखने में सुन्दर होते है। इनके पार्टनर की बैंक, बिमा, इन्स्योरेन्स, आईटी फील्ड में कार्यरत होते है।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

 

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.