अच्छे रिश्ते आने के उपाय

Date : 2023-05-08

अच्छे रिश्ते आने के उपाय



● कुंडली में सातवा स्थान शादी का होता है चाहे वो कुंडली लड़के की हो या लड़की की हो। इसलिए लड़का और लड़की दोनों को शादी के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त करने के लिए अपनी कुंडली के सातवे स्थान के मालिक ग्रह के जाप करने चाहिए। सातवे स्थान के मालिक ग्रह के जाप करने से शादी के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त होंगे।

● कुंडली में लड़कियों के लिए शादी के कारक बृहस्पति होते है इसलिए लड़कियों को शादी के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त करने के लिए अपनी कुंडली में बृहस्पति ग्रह को मजबूत करना चाहिए। बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए लड़कियों को प्रत्येक वीरवार व्रत करना चाहिए।

● लड़कियों को अच्छे रिश्ते प्राप्त करने के लिए कुंडली दिखाकर बृहस्पति का रत्न पुखराज धारण करना चाहिए। पुखराज धारण करने से लड़कियों को शादी के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त होंगे।

● लड़कियों को बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करना चाहिए ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और लड़कियों के लिए शादी के लिए अच्छे रिश्ते मिलते लगते है।

● लड़कियों को अच्छे रिश्ते प्राप्त करने के लिए बृहस्पति ग्रह को मजबूत करना चाहिए इसके लिए पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करे। पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से भी बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और शादी के लिए अच्छे रिश्ते आने लगते है।

● शादी के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त करने के लिए लड़का और लड़की दोनों को प्रत्येक वीरवार पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। इस उपाय से भी शादी के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त होने के योग बन जाते है।

● लड़को को शादी के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त करने के लिए अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहिए क्योकि लड़को की कुंडली में शादी के कारक शुक्र ग्रह होते है इसलिए लड़को शादी के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त करने के लिए अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहिए। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए अपनी कुंडली दिखाकर ओपल रत्न धारण करना चाहिए। ओपल रत्न धारण करने से अच्छे रिश्ते प्राप्त होने लगते है।

● लड़को को शादी के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार व्रत करना चाहिए और प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः।

● लड़को को शादी के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त करने के लिए शुक्र को मजबूत करना चाहिए इसके लिए छह मुखी रुद्राक्ष धारण करे। छह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है और लड़को के लिए शादी के लिए अच्छे रिश्ते आने लगते है।

● शादी के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त करने के लिए लड़का और लड़की दोनों को शिव पार्वती की पूजा प्रतिदिन सुबह के समय करनी चाहिए। इससे शादी की रूकावट दूर हो जाती है और शादी के लिए मन चाहे अच्छे रिश्ते प्राप्त होते है।

● कई बार कुंडली में शनि राहु केतु भी शादी में रूकावट डालते है इसलिए शनि राहु केतु की शांति के उपाय भी करने चाहिए। इन ग्रहो के अशुभ प्रभाव के कारण भी अच्छे रिश्ते प्राप्त होने में रूकावट आती है इसलिए शादी के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त करने के लिए शनि राहु केतु की शांति के उपाय भी करने चाहिए।

● शनि की शांति के लिए प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए और प्रतिदिन शाम को शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः। 21 शनिवार शनि मंदिर में काली साबुत उड़द का दान करे।

● राहु की शांति के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज जरूर खिलाए। इस उपाय से राहु केतु की शांति होती है और शादी में आ रही रूकावट दूर हो जाती है।




ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.