Shani In Kumbh Rashi 2023: 30 साल बाद कुंभ राशि में शनि आ रहे है जाने इसके फल सभी राशियों के लिए

Date : 2022-12-19

Shani In Kumbh Rashi 2023: 30 साल बाद कुंभ राशि में शनि आ रहे है जाने इसके फल सभी राशियों के लिए

 


शनि 30 साल बाद अपनी कुम्भ राशि में ट्रांजिट करेंगे। 17 जनवरी 2023 को माघ कृष्ण पक्ष की दसवीं तिथि पर शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जाने प्रत्येक राशि या लग्न पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। मेष से लेकन मीन लग्न या राशि पर शनि के कुम्भ राशि में ट्रांजिट के प्रभाव।


मेष राशि

मेष राशि वालो को धन लाभ होगा। मेष राशि वालो की इनकम में वृद्धि होगी। संतान प्राप्ति में थोड़ा विलम्ब होगा। लव अफेयर में समस्या आ सकती है गुप्त विद्या में रूचि बढ़ सकती है। पढ़ाई के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी होगी। मित्रो से वाद विवाद हो सकते है। करियर में तरक्की प्राप्त होगी। व्यापारियों को भी लाभ होगा।


वृष राशि

वृष राशि वालो का भाग्य उदय होगा और करियर में भी तरक्की प्राप्त होगी। धन आएगा। मेहनत के अनुसार लाइफ में तरक्की प्राप्त होगी। शनि के कुम्भ राशि में गोचर करने से व्यापार में भी वृष राशि वालो को लाभ होगा। लेकिन प्रॉपर्टी जुड़े मामलो में थोड़ी परेशानी हो सकती है। शादी में देरी होगी और जिन लोगो की शादी हो चुकी है उनके लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते है। खर्चे बढ़ सकते है धन थोड़ा अधिक खर्च हो सकता है रात को देर से नींद आने की समस्या हो सकती है।


मिथुन राशि

मिथुन राशि वालो का भी शनि के कुम्भ राशि में ट्रांजिट करने से भाग्य उदय होगा। लाइफ में तरक्की प्राप्त होगी। लेकिन शादी शुदा लोगो को संतान प्राप्ति में देरी का सामना करना पड़ेगा। मित्रो से मतभेद हो सकते है लव अफेयर में समस्या आ सकती है। स्टूडेंट को पढ़ाई में परेशानी आएगी। मेहनत के अनुसार पढ़ाई में रिजल्ट प्राप्त होने में रूकावट रहेगी। खर्चे अधिक होंगे जिसके कारण धन संचय में समस्या आएगी। परिवार में मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी। आंखे कमजोर हो सकती है।


कर्क राशि

कर्क राशि वालो को शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करने से व्यर्थ के खर्चे अधिक होंगे। धन संचय में थोड़ी समस्या आएगी। कार्य क्षेत्र में समस्या आएगी। करियर में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में मेहनत के अनुसार स्थिरता और तरक्की प्राप्त होने में रूकावट आएगी। मित्रो से वाद विवाद के योग बनेंगे। लव अफेयर में समस्या आएगी। जिन कर्क राशि वालो की शादी हो चुकी है उनको संतान प्राप्ति में बाधा आएगी। कर्क राशि वालो की प्लानिंग सफल होने में रूकावट रहेगी।


सिंह राशि

सिंह राशि वालो को शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करने से गृहस्त सुख प्राप्त होगा। जिन सिंह राशि वालो की शादी नहीं हो पा रही है उनकी शादी हो जाएगी और शादी के बाद मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। भाग्य में रूकावट आएगी। मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होगा। कार्य बनने में रूकावट और देर की स्थिति रहेगी। स्वभाव थोड़ा जिद्दी होगा।


कन्या राशि

कन्या राशि वालो को शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करने से शत्रुओ से मुक्ति प्राप्त होगी। कर्ज से मुक्ति प्राप्त होगी। खर्चे थोड़े अधिक होंगे। रात को देर से नींद आने की समस्या हो सकती है। कब्ज, पाइल्स जैसी समस्या हो सकती है इसलिए बाहर का फ़ास्ट फ़ूड या ज्यादा मिर्च मसालेदार खाना खाने से बचे। मित्रो से वाद विवाद हो सकते है लव अफेयर में समस्या आएगी। पड़ोसियों और छोटे भाई बहनो से मतभेद और वाद विवाद की स्थिति बन सकती है।


तुला राशि

तुला राशि वालो को शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करने से लव अफेयर में सफलता प्राप्त होगी। संतान सुख प्राप्त होगा। स्टूडेंट को हायर एजुकेशन प्राप्त होगी। प्लानिंग सफल होगी। लाभ में थोड़ी परेशानी आ सकती है। शादी शुदा लोगो की मैरिड लाइफ में समस्या आ सकती है। पार्टनरशिप में बिज़नेस करने पर परेशानी हो सकती है। खर्चे अधिक होंगे। परिवार में मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी। प्रॉपर्टी और वेहिकल सुख प्राप्त होगा।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालो को शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करने से प्रॉपर्टी और वेहिकल सुख प्राप्त होगा। कार्य स्थान से स्थान परिवर्तन हो सकता है नौकरी और व्यापार में मेहनत के अनुसार तरक्की प्राप्त होने में रूकावट रहेगी। माता से लाभ होगा। पिता से मतभेद हो सकते है। लड़ाई झगड़े और वाद विवाद के योग बन सकते है स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। कार्य बनने में रूकावट आएगी। बनते कार्यो में रूकावट की स्थिति रहेगी।


धनु राशि

धनु राशि वालो को शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करने से छोटी यात्रा के योग बनेंगे। छोटे भाई बहनो से लाभ होगा। भाग्य में रूकावट आएगी। मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होगा। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चे अधिक होंगे। रात को देर से नींद आने की समस्या हो सकती है। शादी शुदा लोगो को संतान प्राप्ति में बाधा आएगी। मित्रो से मतभेद हो सकते है। प्लानिंग सफल होने में रूकावट रहेगी। प्रेम सम्बन्धो में परेशानी आएगी।


मकर राशि

मकर राशि वालो को शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करने से धन आएगा। धन संचय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। गुप्त विद्या में रूचि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। माता से मतभेद हो सकते है। धन के लिए शनि का कुम्भ राशि से ट्रांजिट मकर राशि वालो के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आंखे अच्छी रहेगी। सुख साधन की वस्तुओ में वृद्धि होगी।


कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालो को शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में समस्या आएग। मेहनत के अनुसार कार्य क्षेत्र में लाभ होने में रूकावट रहेगी। पड़ोसियों और छोटे भाई बहनो से मतभेद की स्थिति बन सकती है।


मीन राशि

मीन राशि वालो को शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करने से खर्चे अधिक होंगे। धन संचय में समस्या आएगी। भाग्य में रूकावट रहेगी। मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होगा। विदेश से लाभ होगा। इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का बिज़नेस करने वालो को तरक्की प्राप्त होगी। मीन राशि वालो को अपने खर्च पर नियंत्रण रखना चाहिए।

 

ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.