22 अक्टूबर 2022 का राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक

Date : 2022-10-21

22 अक्टूबर 2022 का राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक



मेष राशि : छोटी यात्रा के योग बनेंगे लेकिन यात्रा में परेशानी और रूकावट रहेगी। कान में परेशानी हो सकती है। पति पत्नी के बीच मतभेद की स्थिति रहेगी। पार्टनरशिप में परेशानी रहेगी। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है। करियर में उन्नति के योग बन रहे है। ऑफिस में समय अच्छा रहेगा।


वृष राशि : वाद विवाद के योग बन सकते है। स्टूडेंट को पढ़ाई में लाभ होगा। लव अफेयर के लिए समय अच्छा है। मित्रो से लाभ होगा। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे है। मैरिड लाइफ ठीक रहेगी।


मिथुन राशि : धन के लिए मेहनत करनी होगी। मेहनत से धन आएगा। भाइयो पर धन खर्च हो सकता है। पति पत्नी के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। कार्य स्थल पर भी मतभेद हो सकते है। स्टूडेंट के लिए समय थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। मित्रो से मतभेद हो सकते है।


कर्क राशि : धन आएगा लेकिन खर्चे भी अधिक होंगे। परिवार में मतभेद हो सकते है। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनरशिप में बिज़नेस करने पर लाभ होगा। नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। स्टूडेंट को पढ़ाई में मेहनत के अनुसार लाभ नहीं होगा। मित्रो से भी मतभेद हो सकते है।


सिंह राशि : खर्चे अधिक हो सकते है। शुभ कार्यो पर धन खर्च होगा। पति पत्नी के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में अपने किये हुए कार्यो का क्रेडिट पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होगा। पढ़ाई के लिए समय सामान्य रहेगा। मित्रो से मतभेद हो सकते है।


कन्या राशि : पार्टनरशिप में बिज़नेस करने पर नुकसान हो सकता है। पति पत्नी के बीच भी वाद विवाद हो सकते है। खर्चे अधिक होंगे। करियर में उन्नति के योग बनेंगे। पढ़ाई में लाभ होगा इसलिए स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा रहेगा।


तुला राशि : धन लाभ होगा। लेकिन स्वभाव थोड़ा क्रोधी रहेगा। जिसके कारण लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते है। पढ़ाई के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। इनकम में वृद्धि हो सकती है।


वृश्चिक राशि : पति पत्नी के बीच मतभेद हो सकते है। धन खर्च होने के योग बन रहे है। नौकरी में परिवर्तन कर सकते है। मित्रो से लाभ होगा। लव अफेयर के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई में मेहनत के अनुसार रिजल्ट प्राप्त होने में रूकावट रहेगी।


धनु राशि : प्रॉपर्टी के योग बन रहे है। स्टूडेंट को पढ़ाई में परेशानी आ सकती है मित्रो से भी मतभेद हो सकते है। करियर में उन्नति के योग बन रहे है प्रमोशन हो सकता है। पार्टनरशिप में बिज़नेस के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।


मकर राशि : धन आएगा। करियर में उन्नति के योग बन रहे है। पढ़ाई के लिए समय अच्छा है मित्रो से लाभ होगा। पार्टनरशिप में बिज़नेस करने से बचे।


कुम्भ राशि : खर्चे अधिक होंगे। पढ़ाई के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं है स्टूडेंट को पढ़ाई में मेहनत के अनुसार रिजल्ट प्राप्त नहीं होगा। मित्रो से वाद विवाद हो सकते है। नौकरी में परिवर्तन कर सकते है।


मीन राशि : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है व्यापारियों को धन लाभ होगा। नौकरी करने वालो के लिए भी समय अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे है। स्टूडेंट के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं है लव अफेयर में भी परेशानी आ सकती है पार्टनर के साथ मतभेद और झगड़े हो सकते है।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.