Date : 2022-12-14
2023 में ग्रह और नक्षत्र का परिवर्तन वृष राशि के लिए कैसा रहेगा। वृष राशि के करियर, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन, परिवार, शिक्षा, धन, प्रेम सम्बन्धो के लिए 2023 कैसा रहेगा। वृष राशि से सम्बंधित इन सभी विषयो पर इस ब्लॉग में विस्तार से चर्चा करेंगे।
करियर
वृष के करियर के मालिक शनि है जो 2023 में अपने करियर के स्थान से ही ट्रांजिट करेंगे इससे वृष राशि वालो को करियर में तरक्की प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। जो लोग बिज़नेस कर रहे है उनको बिज़नेस में उन्नति प्राप्त होगी। वृष राशि वालो का 2023 में भाग्य उदय होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
धन
वृष राशि वालो पर 2023 में धन आएगा। वृष राशि वालो की इनकम 2023 में बढ़ जाएगी। वृष राशि वालो को 2023 में धन लाभ होगा। वृष राशि वाले धन संचय कर पाएंगे। लेकिन वृष राशि वालो के 2023 में खर्चे भी अधिक होंगे। इसलिए वृष राशि वालो को अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। लेकिन 2023 में वृष राशि वालो को धन लाभ होगा और उनकी इनकम में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य
वृष राशि वालो के लिए 2023 में स्वास्थ्य सम्बंधित थोड़ी परेशानी हो सकती है क्योकि केतु रोग स्थान से ट्रांजिट करेगा इसके कारण छोटी छोटी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है। लेकिन कोई विशेष समस्या नहीं होगी। इससे बचने के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाए। रात को देर से नींद आने की समस्या 2023 में हो सकती है।
शिक्षा
2023 में वृष राशि वालो को शिक्षा में लाभ होगा। बृहस्पति का शुभ प्रभाव वृष राशि वालो के पढ़ाई के स्थान पर रहेगा। जिसके कारण वृष राशि वालो को पढ़ाई में विशेष लाभ होगा। वृष राशि वालो को मेहनत के अनुसार शिक्षा में रिजल्ट प्राप्त होंगे। हायर एजुकेशन के योग भी 2023 में बनेंगे। अतः 2023 वृष राशि वालो के लिए अच्छा रहेगा।
प्रेम सम्बन्ध
2023 में वृष राशि वालो को प्रेम सम्बन्धो में भी लाभ होगा। बृहस्पति का शुभ प्रभाव प्रेम सम्बन्ध के स्थान पर रहेगा। जिसके कारण वृष राशि वालो को प्रेम सम्बन्धो में विशेष लाभ होगा। वृष राशि वालो को प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। अतः 2023 वृष राशि वालो के लिए प्रेम सम्बन्धो के मामले में अच्छा रहेगा।
वैवाहिक जीवन
2023 में वृष राशि वालो को मैरिड लाइफ में थोड़ी परेशानी आ सकती है क्योकि शनि का प्रभाव शादी के स्थान पर रहेगा। इसके कारण पति पत्नी के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। इसलिए वृष राशि वालो को 2023 में अपनी मैरिड लाइफ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और अपने वैवाहिक जीवन को अच्छा करने के प्रयास करने की भी जरूरत है।
वृष राशि वालो के लिए उपाय
- प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः।
- राहु केतु की शांति के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज जरूर खिलाए।
- प्रतिदिन शाम को शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।
- प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः।
- प्रत्येक रविवार सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.