Date : 2022-12-15
2023 में ग्रह और नक्षत्र का परिवर्तन मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा। मिथुन राशि के करियर, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन, परिवार, शिक्षा, धन, प्रेम सम्बन्धो के लिए 2023 कैसा रहेगा। मिथुन राशि से सम्बंधित इन सभी विषयो पर इस ब्लॉग में विस्तार से चर्चा करेंगे।
करियर
मिथुन राशि का 2023 करियर के लिए अच्छा रहेगा। करियर के मालिक बृहस्पति अप्रैल 2023 तक करियर के स्थान से ट्रांजिट करेंगे इससे मिथुन राशि वालो को कार्य क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति प्राप्त होगी। अप्रैल के बाद बृहस्पति लाभ स्थान से ट्रांजिट करेंगे इससे मिथुन राशि वालो की इनकम में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति प्राप्त होगी। व्यापारियों को भी लाभ होगा। बिज़नेस में तरक्की प्राप्त होगी।
धन
मिथुन राशि वालो पर 2023 में धन आएगा। क्योकि अप्रैल 2023 तक बृहस्पति की दृष्टि धन स्थान पर रहेगी। इससे धन आने के योग बनेंगे और धन संचय भी होगा। परिवार में धन की वृद्धि होगी। अप्रैल के बाद बृहस्पति लाभ स्थान से ट्रांजिट करेंगे इससे इनकम में भी वृद्धि होगी। सुख साधन की वस्तुओ में भी वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी और वेहिकल के योग भी बनेंगे। अतः 2023 मिथुन राशि वालो के लिए धन की दृष्टि से अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य
2023 में मिथुन राशि वालो का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई बड़ी समस्या होने के योग नहीं है इसलिए स्वास्थ्य की दृष्टि से 2023 मिथुन राशि वालो के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होने के योग बनते है। अगर कोई पुराना रोग चल रहा है तो वो भी 2023 में समाप्त हो जाएगा। अतः 2023 स्वास्थ्य की दृष्टि से मिथुन राशि वालो के लिए सही रहेगा।
शिक्षा
17 जनवरी 2023 तक का समय मिथुन राशि के लिए शिक्षा के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है इस दौरान मिथुन राशि वालो को शिक्षा में मेहनत के अनुसार रिजल्ट प्राप्त होने में रूकावट आएगी। पढ़ाई में मन कम लगेगा। लेकिन अप्रैल 2023 से शिक्षा में लाभ होगा। पढ़ाई में मन लगेगा और पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट प्राप्त होंगे। मिथुन राशि वाले 2023 में उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। जो विद्यार्थी अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते है उनको भी सफलता प्राप्त होगी। अतः 2023 अप्रैल से मिथुन राशि वालो के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा रहेगा।
प्रेम सम्बन्ध
मिथुन राशि वालो को 2023 में प्रेम सम्बन्धो में परेशानी आएगी। प्रेम सम्बन्ध के लिए समय अप्रैल तक का समय अच्छा नहीं है। लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है लेकिन अप्रैल के बाद समय ठीक होगा और प्रेम सम्बन्धो में सुधार होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम सम्बन्धो में सफलता प्राप्त होगी। अतः अप्रैल 2023 से मिथुन राशि वालो के लिए प्रेम सम्बन्धो के मामले में अच्छा समय रहेगा।
वैवाहिक जीवन
2023 मिथुन राशि वालो के वैवाहिक के लिए जीवन अच्छा रहेगा। क्योकि वैवाहिक जीवन के मालिक बृहस्पति अपनी ही राशि से ट्रांजिट कर रहे है इसके कारण वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और लाइफ पार्टनर को भी अपने कार्य क्षेत्र और करियर में तरक्की प्राप्त होगी। लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि वालो के लिए उपाय
- प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।
- प्रतिदिन सुबह बुध के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ बुं बुधाय नमः।
- राहु केतु की शांति के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज जरूर खिलाए।
- प्रतिदिन शाम को शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।
- प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.