2023 kark rashi ka rashifal : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल

Date : 2022-12-17

2023 kark rashi ka rashifal : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल

 


2023 में ग्रह और नक्षत्र का परिवर्तन कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा। कर्क राशि के करियर, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन, परिवार, शिक्षा, धन, प्रेम सम्बन्धो के लिए 2023 कैसा रहेगा। कर्क राशि से सम्बंधित इन सभी विषयो पर इस ब्लॉग में विस्तार से चर्चा करेंगे।

 

करियर

कर्क राशि का 2023 करियर के लिए अच्छा रहेगा। बृहस्पति भाग्य के मालिक होकर भाग्य स्थान से ट्रांजिट करेंगे और इसके कारण कार्य क्षेत्र में मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त होगा जिससे करियर में तरक्की प्राप्त होगी। कर्क राशि वाले 2023 में जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार ही 2023 में कर्क राशि वालो को करियर में लाभ होगा।


धन

2023 में अप्रैल तक कर्क राशि वालो के खर्चे थोड़े अधिक होंगे जिसके कारण धन संचय में समस्या आएगी लेकिन 2023 में अप्रैल से बृहस्पति कर्क राशि वालो के दसवे स्थान से ट्रांजिट करेंगे और धन स्थान को बृहस्पति देखेंगे इससे कर्क राशि वालो के पास धन आएगा और धन संचय भी होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। धन में वृद्धि होगी। अतः अप्रैल 2023 से कर्क राशि वालो की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। उनके पास धन आएगा और धन संचय भी होगा।


स्वास्थ्य

2023 में कर्क राशि वालो का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई बड़ी समस्या होने के योग नहीं है इसलिए स्वास्थ्य की दृष्टि से 2023 कर्क राशि वालो के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होने के योग बनते है। विशेषकर अप्रैल 2023 से जब बृहस्पति दसवे स्थान से ट्रांजिट करेंगे और रोग स्थान को देखेंगे तो इससे कर्क राशि वालो का समय स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा और अगर कोई पुराना रोग चल रहा है तो वो भी 2023 में समाप्त हो जाएगा। अतः 2023 स्वास्थ्य की दृष्टि से कर्क राशि वालो के लिए सही रहेगा।


शिक्षा

अप्रैल 2023 से शिक्षा के कारक बृहस्पति नवम भाव से ट्रांजिट करेंगे और बृहस्पति की दृष्टि शिक्षा के भाव पर रहेगी। इससे कर्क राशि वालो को शिक्षा में लाभ होगा। इस दौरान शिक्षा में मेहनत के अनुसार रिजल्ट प्राप्त होंगे। पढ़ाई में कर्क राशि वालो को उन्नति प्राप्त होगी। इस दौरान पढ़ाई में मन लगेगा। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए किसी कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रयास कर रहे है उनको भी सफलता प्राप्त होगी। अप्रैल 2023 के बाद पढ़ाई के लिए समय सामान्य रहेगा।


प्रेम सम्बन्ध

कर्क राशि वालो को अप्रैल 2023 तक प्रेम सम्बन्धो में लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धो में सफलता प्राप्त होगी। लव मैरिज के लिए अप्रैल 2023 तक का समय कर्क राशि वालो के लिए अच्छा है जो इसलिए जो कर्क राशि वाले प्रेम विवाह के लिए प्रयास कर रहे है उनको प्रेम विवाह में सफलता प्राप्त होगी। अप्रैल के बाद प्रेम सम्बन्धो के लिए समय सामान्य रहेगा।


वैवाहिक जीवन

17 जनवरी 2023 से कर्क राशि वालो के लिए शादी के मालिक शनि अपनी ही कुम्भ राशि में संचार करेंगे इससे वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। पति पत्नी के बीच सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम सम्बन्धो में लाभ होगा। कर्क राशि वालो को अपने पार्टनर से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। कर्क राशि वालो के पार्टनर उनका साथ देंगे।

 

कर्क राशि वालो के लिए उपाय

- प्रतिदिन शाम को चन्द्रमा के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ सोम सोमाय नमः और प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाए।

- धन संचय के लिए प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।

- इनकम में वृद्धि के लिए प्रतिदिन सुबह शुक्र के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ शुं शुक्राय नमः।

- राहु केतु की शांति के लिए प्रतिदिन सुबह पक्षियों सतनाज खिलाए।

- प्रतिदिन शाम को शनि के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः।

- प्रत्येक शनिवार शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाए।

 


ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा

Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.