Date : 2022-06-22
गुरु पूर्णिमा 2022
गुरु पूर्णिमा आषाढ़ महीने में पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल 13 जुलाई बुधवार 2022 को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस वेदो के रचयिता श्री वेद व्यास जी की पूजा अर्चना की जाती है। वेद व्यास जी को ही प्रथम गुरु माना गया है। वेद व्यास जी ने ही वेदो की रचना की है और संसार को वेदो का ज्ञान दिया है। वेद व्यास जी को भगवान विष्णु का अंशावतार भी माना जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु जी की भी पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन लोग अपने गुरुओ की भी पूजा करते है।
गुरु पूर्णिमा 2022 में 4 राजयोग
ज्योतिर्विदों के अनुसार इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर 4 राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इस बार की गुरु पूर्णिमा का काफी महत्व है। इस बार गुरु पूर्णिमा वाले दिन ग्रहो की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। गुरु पूर्णिमा 2022 के दिन मंगल, बुध, गुरु और शनि बहुत शुभ स्थिति में रहेंगे। इस दिन रुचक योग, हंस योग, शश योग और भद्र नाम का पंचमहापुरुष राजयोग बन रहे है। इसके अलावा सूर्य बुध का बुध आदित्य योग भी बन रहा है।
गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 2022 की गुरु पूर्णिमा बुधवार 13 जुलाई की सुबह 4 बजे से शुरू होगी और 13 जुलाई की सुबह 12:06 बजे तक रहेगी। इस दिन गुरु पूर्णिमा मनाए और गुरुओ की पूजा करे और साथ में भगवान विष्णु की पूजा भी करे।
गुरु पूर्णिमा पूजा विधि
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्वच्छ जल से स्नान करे।
- अपने घर की मंदिर की मूर्तियों पर गंगाजल से छिड़काव करे।
- अपने घर के मंदिर में भगवान विष्णु और वेद व्यास जी की पूजा करे।
- अगर आपने गुरु बना रखे हो तो इसके बाद अपने गुरु की भी पूजा करे।
ज्योतिषाचार्य : महेश शर्मा
2021-02-11
2021-02-12
2021-02-12
2021-02-12
Copyright © 2022 Astrologermaheshsharma.com . All Rights Reserved.